Wednesday, October 28, 2020: Know today's horoscope
आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी बुधवार 28 अक्टूबर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं
बुधवार का राशिफल
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942
सूर्योदय 06.08, सूर्यास्त 06.23, ऋतु – शरद
आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी, बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुए कार्यों को गति मिलेगी। कामकाज की अधिकता रहने से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यता विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से काम सफल होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अनुपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। परिजनों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आशा के अनुरूप लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पूर्व की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। नये कार्यों की शुरुआत जोश के साथ कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ और सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ की अधिकता रहने से अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। प्रोफेशनल मामले में किसी काम पर नियंत्रण बनाए रखें। पढ़ाई से ब्रेक लेकर कोई नया स्किल सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कामकाज के उद्देश्य से प्रवास पर जा सकते हैं। व्यापार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल स्तर पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ सकता है। प्रेमी के साथ सामंजस्य बनाएं रखें।
कन्या राशि :– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे। अपने अच्छे व्यवहार से कार्यक्षेत्र का माहौल सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रोफेशनल मामले में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। परिजनों के साथ दिन अच्छा बीतेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। किसी समारोह या धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पढ़ाई के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्य सफल होंगे। प्रोफेशनल स्तर पर मिले मौके का जल्द फायदा लेने का प्रयास करेंगे। शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च से बचने की आवश्यकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें।
धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में कोई समस्या आ सकती है, जिसे आसानी से सुलझा सकते हैं। वित्तीय सलाहकार से मदद लेना फायदेमंद साबित होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में कठिन परिश्रम से आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। ऑफिस के पेंडिंग पड़े काम को सुलझाने के लिए सहकर्मियों की मदद मिलेगी। सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी बरतें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, अनावश्य धनखर्च की अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद होने की संभावना रहेगी।
मीन राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या कहीं घूमने जा सकते हैं।











Cảm ơn vì đã cung cấp nội dung chất lượng như vậy telegram 888slot TONY05-29