जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। बुधवार 22 सितंबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में आइये यहां जानते हैं….
यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार
एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी।
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। रिश्तेदारों, मित्रों से मुलाकात होगी। निवेश की योजना बना सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका दिन ठीक रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपको नए मौके मिल सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके व्यवसाय में गति आएगी। विरोधियों से सावधान रहें।
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सम्पत्ति में निवेश लाभप्रद हो सकता है। संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। विवादों से बचने का प्रयास करें।
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
वाणी का प्रभाव बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
दिन बेहतर रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ होगा। आप आज खुश रहेंगे। विद्यार्थियों कामयाबी मिलेगी। कर्ज की रकम आपको वापस मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। जरूरी जानकारी मिलेगी। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। बोलचाल के दौरान संयमित रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
कारोबारियों को कुछ दिक्कत हो सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद हो सकता है। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। तबियत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। निवेश से फायदा होगा।। प्रबुद्ध व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
विवाद होने की आशंका है। आज आपनी निजी बातें शेयर न करें। आपकाे आज अनावश्यक खर्च पर रखना होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ मतभेद उभर सकते हैं। आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। प्रेम संबंध विकसित होंगे। आज आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। लेनदेन सावधानी से करें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
मन परेशान रहेगा। निराशा एवं असन्तोष भी रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। माता से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। तनाव से बचें।
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ी डील भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के सदस्कायों पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी संबंधी से मुलाकात हो सकती है। आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की मिल सकती है। सामाजिक कार्य कार्य में शामिल होंगे। मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे।
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
रूके हुए काम पूरे होंगे। जरूरी कार्य के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। निवेश का प्रस्ताव मिल सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों को शारीरिक दर्द से परेशानी हो सकती है। का दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। उधार की रकम आपको वापस मिलेगी।