आज का राशिफल 22 नवंबर 2023, Aaj Ka Rashifal 22 November 2023: मिथुन, कर्क और धनु राशियों के लिए बेहतर रहेगा दिन भाग्य करेंगे उजज्वल,जाने आज का राशिफल

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में चल रही कलह समाप्त होगी। नौकरी कर रहे जातक आज टीम वर्क के जरिए काम करके अच्छा नाम कमा सकते हैं। अपने कुछ निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ होने की संभावना है।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। अपने काम में किसी भी प्रकार की ढील ना बरतें। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं जिनसे आपको बचना होगा। आर्थिक मामलों में आपको सतर्कता बनाए रखनी होगी। घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। नौकरी में कार्यरत जातक आज अच्छा नाम कमा सकते है। संतान पक्ष आपकी किसी बात पर नाराज हो सकते है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक अपने करियर को सुधार सकते हैं। मित्रों के साथ आप धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में सक्रियता व सूझबूझ से काम लें। कुछ समय अपनों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। कोई पुराना लेनदेन आज आपको चुकता करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रयास करने होंगे,तभी कोई अच्छे पद की प्राप्ति कर पाएंगे। भावनात्मक मामलों में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि परिवार में कुछ कलह चल रही है, तो उसे आपको धैर्य रखकर ही सुलझाना होगा। किसी नए वाहन की प्राप्ति होने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान देंगे,तो आपके लिए समस्या हो सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें आज अच्छे कार्यों को करके खुद को सुधारने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे जातकों को आज जोखिम उठाने से बचना होगा, अन्यथा समस्या हो सकती है। घर परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, तो उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर परिवार ने कोई खास व्यक्ति आ सकता है, जिसका आपको सत्कार करने का मौका मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों की धन संपत्ति में वृद्धि होती दिख रही है। आज के दिन आप नये घर या दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए रहेगा। पूर्व में रोकी हुई योजनाएं फिर से शुरू कर सकते हैं। जो भी कार्य करें उसे जिम्मेदारी से करना होगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो उसका समाधान अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की मदद से निकाल सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को काफी हद तक आसानी से पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी आय में संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा भविष्य में परेशानी होगी। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, लाभ अवश्य मिलेगा। आपके कुछ खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। किसी आवश्यक कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक यदि किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। यदि कोई कानून संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिलेगी।  शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स से सलाह मशवरा करना होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन जी रहे जातकों को  ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। पैतृक सम्पति संबन्धित मामले को सुलझाना होगा। घर परिवार में आप बड़प्पन दिखाते हुए छोटों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। भगवान में पूरी आस्था व विश्वास रखेंगे। किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही किसी पुरानी समस्या के लिए आज चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। पूर्व में शुरू की गई योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे,तो वह साधारण रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, अन्यथा भविष्य में समस्या उत्पन्न हो सकती है। पुराने मित्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा,लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।  राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे जातक आज अच्छा नाम कमा सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 22 नवंबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 21 November 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHIMACHAL SAMACHAR 21 11 23 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like