आज का राशिफल 20 दिसंबर 2023, Aaj Ka Rashifal 20 December 2023: गणेशजी की कृपा से बुध और चंद्रमा का चतुर्थ दशम योग,इन राशियों के लिए बने हैं धन लाभ के शुभ योग…………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ है और आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे जो कि आपको लाभ देंगे। आपको ऑफिस के काम से अचानक कहीं बाहर जाना पड़ सकता है और उसमें आपके कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से ऑफिस के माहौल को खुशनुमा बना लेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में हर विवाद से बचना चाहिए।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों का समय आज परिवार और मित्रों के साथ खुशी से बीतेगा और आपको दोपहर तक कोई खुशी का समाचार मिलने की उम्‍मीद है। आपको अपनी सेहत का भी ध्‍यान रखने की जरूरत है। शाम के वक्‍त किसी मेहमान के आने से आपका खर्च और काम दोनों बढ़ सकते हैं। आपको रात के वक्‍त किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने से लाभ होगा और आपकी प्रयरात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। ऑफिस में उच्‍चाधिकारियों से आपको प्रेरणा मिलेगी और आप अपने काम पर समय से पूरे कर लेंगे। किसी बहुमूल्य वस्तु को पाने के बारे में सोच सकते हैं। व्यस्तता अधिक रहेगी और आपको फालतू के व्‍यय से बचने की जरूरत है। शाम से लेकर रात आपको किसी वाहन के प्रयोग में सावधान रहना चाहिए। किसी महान पुरुष का साथ मिलने से आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और आज आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। आपके हाथ अचानक से रुपया लग सकता है। आपके लिए कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं और आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आपको लाभ देगा। सांयकाल से देर रात तक आपके कार्य सफल होंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको हर कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी और आप हर काम को फोकस के साथ पूरा कर लेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और धन संबंधी मामलों में आपको लाभ होगा। सेहत का ध्‍यान रखें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। परियजनों के साथ आपका समय अच्‍छा बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों के लिए ग्रहों की दशा शुभ है और आज आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगेू। आज आपका पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष और संतोष रहेगा और आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। प्रतिद्वन्दियों से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आपको धन और सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

 तुला राशि के लोगों के आज का दिन खास है और आज आपको विशेष उपलब्धियां प्राप्‍त होंगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपका बात करने का तरीका दूसरों को काफी पसंद आएगा। भागदौड़ अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा करने से आपको लाभ होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। शाम को सायंकाल प्रियजनों से भेंट होगी और रात का वक्‍त दोस्‍तों के साथ खुशी में बीतेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग करने वाला होगा। आज आप घर की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी की वजह से तनाव हो सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं इसमें आपकी विजय हो जाएगी। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है और आज आपको भाग्‍य का साथ मिलने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और आपको व्यवसाय में कोई परिवर्तन करने पर लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके कार्य सफल होंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन के खराब होने से आपका खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खर्च वाला रहेगा। आज आपको भागदौड़ की वजह से थकान होगी और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के पहले उसके बारे में सब कुछ जांच लें। सारे वैधानिक पहलुओं के बारे में जांच लें। शाम को आपकी सेहत में सुधार होगा और आपको धन के मामले में लाभ होगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम को घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 20 दिसंबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 19 December 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHIMACHAL SAMACHAR 19 12 23 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like