आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 19 October 2022 : सूर्य-चंद्रमा इन जातकों को देंगे लाभ, देखें बुधवार का राशिफल व जानें जॉब के लिए कैसा रहेगा यह दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

Kal Ka Rashifal 19 October 2022: ज्योतिष पंचांग के अनुसार आज 19 अक्टूबर, 2022 मंगलवार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। राशिफल के अनुसार कल के दिन कुछ कार्यों में व्यवधान पैदा हो सकते है। इसलिए कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। लेकिन कुल-मिलाकर सभी का दिन सकारात्मक रहने वाला है

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने वाला है। परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर आपको घर के बाहर किसी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। आपके सुविधाजनक संसाधन भी बढ़ते दिख रहे हैं। व्यापार में आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी, क्योंकि आपके सुझावों का स्वागत रहेगा। पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, जिसमें जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। विदेश में रह रहे आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे मिलने आ सकते हैं। यदि आपसे कोई धन उधार मांगे, तो आप उसे देने से बचें,नहीं तो उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुस्ती भरा रहने वाला है। आज आपको बेझिझक किसी काम को आगे बढ़ाना चाहिए, नहीं तो यह लटका रहेगा। कार्यक्षेत्र में अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार करें, नहीं तो अधिकारी आपसे झगड़ा कर सकते हैं। परिवार में आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और उनका डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी कई समस्याएं आसानी से सुलझ जाएंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपको किसी आर्थिक मामले में मदद मिलती नजर आ रही है। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग आज किसी सरकारी योजना में पैसा लगाकर भविष्य के लिए अपना पैसा सुरक्षित कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी कुछ व्यावसायिक जिम्मेदारियों को कल के लिए टालने से बचना होगा अन्यथा बाद में वे आपके लिए कुछ समस्या लेकर आएंगे। आपका कोई मित्र आज आपसे लंबे समय के लिए मिलने आ सकता है। आपके परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य भी मस्ती करते नजर आएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले लोग आज अपनी कुछ लंबित योजनाओं पर ध्यान देंगे और आज सुख-शांति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी में काम करने वाले लोगों को मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी। किसी का विश्वास जीतकर आप अपनी कुछ मुश्किलें कम कर सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर अगर कुछ परेशानियां थीं तो उनसे आपको निजात मिल सकती है, क्योंकि उन्हें विदेश से बेहतर अवसर मिल सकता है। आपके पहले के कुछ निवेश आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। आज आप किसी बात के लिए भाई-बहन से सलाह लेते नजर आएंगे। लव लाइफ जीने वाले लोगों को अपने प्रियतम की बातों को सुनना और समझना होगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

लेन-देन के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा और कुछ चीजें ऐसी होंगी, जिन्हें करने से आपका मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें आपकी साख चारों ओर फैलेगी। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको किसी व्यक्ति की गलत बात को छुपाने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में कोई नीति बनाकर काम करेंगे तो समय पर काम पूरा कर पाएंगे। आज आप कुछ जरूरी निवेशों पर जोर देंगे तो बेहतर होगा। आज आप बजट को लेकर चिंतित रहेंगे, इसलिए आपको अपने कुछ खर्चों पर लगाम जरूर लगानी होगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको दोस्तों के साथ पार्टी करने का मौका मिलेगा, लेकिन उसमें आपको किसी से बात करते समय वाणी की मिठास बनाए रखनी होगी। बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आज ढेर सारा पैसा मिलने से आपको अपने अंदर अहंकार की भावना लाने से बचना होगा। आज आपको माता-पिता से कुछ मदद मांगनी पड़ सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। अपनी कुछ लंबी अवधि की योजनाओं को मजबूती मिलने से आप खुश रहेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन फिर भी आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंता थी तो आज खत्म होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बड़ी सोच का पूरा फायदा उठाएंगे और आपकी इस आदत से आपके बच्चे भी खुश होंगे। परिवार में किसी बात पर वाद-विवाद करने से बेहतर है कि शांति और प्रसन्नता बनाए रखें, अन्यथा रिश्ते में आपसी तनाव उत्पन्न हो सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपको पूर्व में की गई गलती को सुधारना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भाग्य के सहयोग से आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से गति मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए तभी उन्हें सफलता मिल सकेगी। आपका कोई अपना आज आपको समय पर मदद ना करके परेशान कर सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। यदि आपका कोई कानूनी मामला विवादित है तो आज आपको उसमें भाग लेना होगा, तभी उसे पूरा किया जा सकता है या उसमें नियम-कायदों पर पूरा ध्यान दें, उनका उल्लंघन बिल्कुल भी न करें। अगर आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो जल्दबाजी न करें। आज परिवार के कुछ लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो फायदेमंद रहेगी । जीवनसाथी को कहीं घूमने ले जा सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज लाभ के अवसर बनेंगे और आप सभी का पूरा फायदा उठाएंगे। कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी आप पर बढ़ सकता है लेकिन फिर भी आप हंसेंगे और उन्हें बखूबी निभाएंगे जिससे घरवाले भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय में उसके जरूरी कागजातों पर बहुत ध्यान देना होगा नहीं तो वह आपसे गलत साइन हो सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस की योजना बना रहे लोगों को अपने पार्टनर से सावधान रहना चाहिए अन्यथा वे उनके साथ धोखा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। राजनीति में काम कर रहे लोगों के लिए आज अपने बड़े नेताओं के नेतृत्व में काम करना बेहतर होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा। नौकरी में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा प्रदर्शन करने से अधिकारियों से प्रमोशन मिल सकता है लेकिन आज आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो वे आपसे कोई गलत काम करवा सकते हैं। आप अपने प्रभाव और ऐश्वर्य में वृद्धि से प्रसन्न होंगे। अगर आप अपनी आमदनी और खर्च के लिए बजट बनाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आपको किसी से पैसे उधार लेने हैं तो उसे बहुत सावधानी से लें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। लोगों के वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा, नहीं तो आप अपना समय बर्बाद करेंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको बड़ों की बातों का सम्मान करना होगा, नहीं तो वे आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आर्थिक गतिविधियों में भी रहेंगे। आज आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आप कोई काम लंबे समय से कर रहे हैं तो आज वह पूरा हो सकता है। आप कुछ आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 19अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : 31 वर्षीय महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जाने पूरा मामला

Spaka News सिरमौर : शहर के बद्रीपुर में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बद्रीपुर निवासी महिला काजल (31) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक जब महिला का पति […]

You May Like