आज का राशिफल 7 फरवरी 2024, Aaj Ka Rashifal 7 February 2024: जानिए कैसा होगा दिन, इन राशियों का भाग्य देगा साथ… 

Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

किसी पर आपका आकर्षण हो सकता है और आप मन ही मन उसे दिल दे बैठेंगे। ऐसे में किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचें और उन्हें पूरा समय दें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज के दिन किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल भी ना करें अन्यथा बात बहुत बढ़ सकती है जो बाद में आपके लिए ही कष्टदायक रहेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

बाजार में किसी के साथ बैर भाव हो सकता है जिससे आपके नए शत्रु बनेंगे। किसी को भला बुरा कहने से बचें और सभी के साथ अपना व्यवहार संयमित रखें

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

शेयर मार्केट में पैसा लगाया हुआ है तो उसमें लाभ मिलेगा। पैसा कहीं अटका भी हुआ है तो वह भी वापस आएगा। आज के दिन धन प्राप्ति के योग हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने काम में कम रुचि लेंगे। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को आज कुछ अच्छा करने का अवसर मिलेगा जिसका लाभ भविष्य में उन्हें मिलेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

किसी दोस्त से बेवजह की अनबन हो सकती है इसलिये अपने मन पर नियंत्रण रखें और कुछ भी उल्टा ना बोलें। परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

विवाह को समय हो चुका हो तो आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान अवश्य करें। आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

जिस बात को कुछ दिन से करने का सोच रहे थे आज वह कर लेंगे। भाई-बहन में किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

बिज़नेस में अपने प्रतिद्वंद्वी से चुनौती मिलेगी लेकिन आपका ध्यान कहीं ओर होगा। परिवार में किसी बात को लेकर बहस होगी लेकिन समय रहते सुलझ भी जाएगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज के दिन घर में कोई मेहमान आ सकता है तो ज्यादातर समय उधर ही व्यस्त रहेंगे। सभी के साथ आपका स्वभाव मेलजोल वाला रहने के कारण आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज के दिन भगवान की भक्ति में ज्यादा मन लगेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा। सभी के साथ आपका व्यवहार भी मृदु रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

व्यापार में कुछ नए समझौते हो सकते हैं तथा आप लाभ में रहेंगे। कुछ चीजों में खर्चे बढ़ भी जायेंगे लेकिन वह इतने मायने नहीं रखेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 7 फरवरी 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News