आज का राशिफल 20 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 20 April 2022: राशिफल के अनुसार जानें किस राशि के जातक मुनाफा कमा पाएंगे

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज के राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं में अधिक धन का निवेश करेंगे। जो भविष्य में भी आपके काम आएगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ नहीं मिलने से आप परेशान रहेंगे और आपके गुस्से से परिवार के सदस्य परेशान हो सकते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य रखना होगा अन्यथा लोग इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आप कोई नया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो यह अच्छा रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने से आपको बचना होगा। छोटे कारोबारियों को कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा, फिर भी वे अपने कुछ खर्चों को पूरा कर पाएंगे। विदेश से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को कोई अवसर मिल सकता है। जो उनके सपने को पूरा करेगा। आपको लाभदायक सौदों की पहचान करनी होगी और किसी की सलाह के तहत निवेश करने से बचना होगा, तभी लाभ कमा पाएंगे। अगर आपने दोस्तों के साथ यात्रा करने का प्लान बनाया है तो उसमें जरूरी दस्तावेजों का पूरा ध्यान रखें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए हल्का गर्म रह सकता है। छात्र पढ़ाई में रुचि नहीं लेंगे। जिससे वे परेशान रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाए थे, तो आप उसमें से कुछ जरूरत के लिए खर्च कर सकते हैं। किसी मित्र से किया गया वादा आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकता है। सेहत बिगड़ने से आज आप परेशान रहेंगे। डॉक्टर की सलाह लें। आज आपका कोई काम करने का मन नहीं करेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है, क्योंकि परिवार में शुभ कार्यक्रमों की चर्चा हो सकती है। नवविवाहित व्यक्ति को भी संतान की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में छिटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। जिन्हें पहचान कर आप काफी मुनाफा कमा पाएंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो कुछ समय इंतजार करना बेहतर होगा। आपको परिवार में किसी से कोई शिकायत नहीं रहेगी, क्योंकि सब मिलजुल कर रहेंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। लेकिन आपको अपने जीवन साथी की कुछ इच्छाएं पूरी करनी होंगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। आप पूरे दिन उत्साह से भरे रहेंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ी बातें भी चल सकती हैं। यदि आप कोई नया निवेश करने जा रहे हैं तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना बेहतर होगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के बेहतर अवसर आ सकते हैं। आप अपने धन कोष में वृद्धि से प्रसन्न होंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि आपको अपने लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने आस-पड़ोस में वाद-विवाद से बचें। अगर आप किसी नए काम में निवेश करने जा रहे हैं तो परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरूर लें। मन के अनुसार धन मिलने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि भी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों की रणनीति को समझना होगा। वे आपको किसी गलत काम की ओर ले जा सकते हैं। छात्रों को एकाग्र होकर पढ़ाई में जुट जाना होगा तभी उन्हें सफलता मिल सकेगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए योजनाएँ बनानी होंगी। अगर कुछ जरूरी काम हैं तो पहले उन्हें निपटा लें, नहीं तो बाद में वे आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के लिए आप अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालेंगे और उनके साथ बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहेगा, लेकिन ख़र्चों के साथ-साथ आपको पैसों की भी बचत करनी होगी। पैसा बचाएं तभी भविष्य में लाभ मिलेगा। जो लोग बीमा या निवेश से जुड़ी कोई योजना लेने की योजना बना रहे हैं तो उनके लिए यह शुभ रहेगा। अपना पैसा किसी और को उधार न दें, उस पैसे को वापस पाने की संभावना कम है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया जा सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप परिवार के किसी सदस्य से बहस न करें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट से जुड़े मामलों में आपको थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ये खत्म नहीं होंगे। आपको चारों तरफ से शुभ समाचार मिलते रहेंगे। अगर आपको कोई महत्वपूर्ण लेन-देन करना है तो उसे जरूर करें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ प्रेमपूर्ण बातें करेंगे और उनके साथ घूमने भी जाएंगे। अपने भाइयों पर आपका विश्वास गहरा होगा। ससुराल पक्ष की ओर से धन लाभ होने के योग बनते नजर आ रहे हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

पारिवारिक जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने बच्चों के व्यवहार और शिक्षा पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपको समय-समय पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग अपना पैसा रियल एस्टेट में लगाते हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी पार्टी में जाते समय खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपको पेट दर्द आदि समस्या हो सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को भी प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई जानकारी मिल सकती है। बाहरी लोगों के साथ मेलजोल करने से बचें। अगर आप व्यापार के क्षेत्र में कोई सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो यह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश रखेंगे। जिससे आप अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए संघर्ष से भरा रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको सावधान रहना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जिससे आप अपने बचपन की यादें साझा करेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने मन की समस्याएं बताने से बचना होगा अन्यथा वे इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके सुझावों का परिवार में भी स्वागत होगा और आप अपनी मां के लिए कोई तोहफा लेकर आ सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 20 अप्रैल 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में चिट्टे का सेवन करने से 22 वर्षीय युवक की मौत .............

Spaka Newsसोलन : चिट्टे का सेवन करने से शहर के एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी में सूचना मिली थी कि एक युवक को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया है, जहां पर चिकित्सकों […]

You May Like