मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह, शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

Spaka News

लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के प्रत्याशियों में दो सीटों में लगभग तय हो गया है। पहली सीट मंडी से विधायक विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे और इसी तरह शिमला सीट से वर्तमान विधायक विनोद सुल्तानपुरी को टिकट दिया जाएगा। प्रदेश में आज प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहां की भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत जगह-जगह कह रही है की मंडी से किसी युवा चेहरे को टिकट मिलना चाहिए तो हमने उनकी बात को मान लिया है और एक युवा चेहरे के रूप में विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस का प्रत्याशी लगभग तय माना जा रहा ह हालांकि 13 तारीख को कोर मीटिंग में केवल उपचारिकताएं ही रह जाएंगी। इस तरह कांग्रेस के दो प्रत्याशी लगभग तय हो चुके हैं।


Spaka News