हिमाचल का बेटा बना जज,पिता चलाते हैं दुकान, जानिए 23 वर्षीय विकास की सफल कहानी……

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

बिलासपुर के कल्लर निवासी विकास ठाकुर ने सबसे कम आयु में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा पास कर सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है। विकास ठाकुर ने मात्र 23 वर्ष की आयु में ही इस उपलब्धि को हासिल कर दिखाया है। विकास ठाकुर के पिता नंद लाल पेशे से दुकानदार हैं व माता बिंद्रा ठाकुर गृहिणी हैं। विकास ठाकुर ने 8वीं कक्षा तक की शिक्षा लिटल एंजल्स स्कूल कल्लर से ग्रहण की। विकास ठाकुर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन व गुरुजनों को दिया है।

अन्य युवाओं को सफलता के टिप्स देते हुए विकास ठाकुर ने कहा कि लगातार मेहनत, लगन व धैर्य रखकर मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्कूल प्रधानाचार्य जावेद खान व अधिवक्ता रामशरण ठाकुर ने बताया कि विकास ठाकुर शुरू से ही पढ़ाई में बहुत तेज रहा है, वहीं स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी अव्वल आता रहा है। रामशरण ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही विकास ठाकुर को उसकी इस उपलब्धि के लिए स्कूल में आमंत्रित कर विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। 


Spaka News
Next Post

जाइका के सहयोग से स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के प्रयास

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों […]

You May Like