हिमाचल : विजिलेंस ने पकड़ा आरोपी लोक मित्र केंद्र खोलने के नाम पर करता था ठगी,जाने पूरा मामला

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल में लोकमित्र केंद्र खोलने के नाम पर 150 से भी ज्यादा लोगों से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को विजिलेंस ने पकड़ लिया है। विजिलेंस की टीम ने इस आरोपी व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी को 4 साल बाद पकड़ने में सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने लोकमित्र केंद्र खोलने के नाम पर जिला कांगड़ा, मंडी व उना के 150 से ज्यादा लोगों से लाखों रुपए ठग लिए थे। जिसके बाद से यह आरोपी फरार था।

जानकारी देते हुए धर्मशाला विजिलेंस विभागके एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर विभाग ने आरोपी सुभाष चंद्र निवासी 246 चैथा पुरता, सोनिया विहार, शर्मा कालोनी बुद्ध विहार दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने ग्रामीण विकास सेवा संगठन के नाम से उत्तर प्रदेश मेरठ में पंजीकृत सोसाईटी के अंतर्गत वर्ष 2016-17 के दौरान जिला कांगड़ा, मंडी व उना के लोगों से लोकमित्र केंद्र खोलने के नाम पर लाखों की ठगी की थी तथा आरोपी 2019 से फरार चल रहा था। एसपी बलवीर सिंह ने बताया आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है तथा उसे न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: तेलका चयूगली सड़क पर हुआ हादसा; 1 की मौत,3 लोग घायल..........

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तेलका-च्यूगली सड़क पर च्यूगली के पास कैंची मोड़ पर बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियुर पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने एक […]

You May Like