हिमाचल: नशे में धुत्त हुड़दंग मचाती 2 युवतियों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला : रोहड़ू में पिछले 2 दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 लड़कियां तथा 4 लड़के नजर आ रहे हैं, जिसमें नशे की हालत में 2 लड़कियां गंदी-गंदी भाषा का प्रयोग करती नजर आ रही हैं तथा इनके साथ के युवा लड़के इन्हें संभाल रहे हैं।  

यह दृश्य रोहड़ू बाजार के साथ लगते बखिरना पुल का है, जहां पर नशे में पूरी तरह मदहोश ये दोनों लड़कियां अपने साथियों के साथ खूब हुड़दंग मचा रही हैं। नशे में चूर लड़कियों को यह भी नहीं मालूम कि वे क्या बोल रही हैं। अपने दोस्तों के साथ ये दोनों लड़कियां गंदी-गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं तथा कभी अपने साथी युवाओं के साथ जफ्फी डाल कर लिपट रही हैं, तो कभी खुलेआम अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रही हैं।

उधर, जब इस बारे में एसएचओ रोहड़ू प्रवीण राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नशे में टल्ली लड़के और लड़कियों की यह वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंची है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पुरानी लग रही है, जिसे आजकल वायरल किया गया है। पुलिस के पास अभी तक इसकी किसी ने भी कोई शिकायत नहीं की है परंतु फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 9 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 9 June 2022 : 9 जून का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

Spaka Newsआज हस्त नक्षत्र है तथा चन्द्रमा, कन्या राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य वृष में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व तुला राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की […]

You May Like