7 माह का गर्भ लेकर DC कार्यालय पहुंची पीड़िता,लगाई न्याय की गुहार

Spaka News

सोलन : नालागढ़ उपमंडल के राम शहर की रहने वाली महिला कोख में 7 माह का गर्भ लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंच गई। वो, रेप के जुर्म में न्याय की गुहार लगाती नजर आई। मुंह कवर कर मीडिया के समक्ष भी अपनी आपबीती को साझा किया। हालांकि इस मामले में पुलिस के बद्दी महिला थाना ने 26 अगस्त 2021 को मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन महिला इस बात पर खफा है कि पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, इसके विपरीत उस पर लगातार मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने जुर्म के लिए गुरुदेव शर्मा नाम के व्यक्ति को सीधे-सीधे नामजद किया है। असल माजरा क्या है, ये तो पुलिस की तस्दीक में ही साफ हो पाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि वो कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद सोलन अपना दुखड़ा सुनाने पहुंची थी। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि मार्च 2021 में आरोपी ने कोई दवा देकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद दुष्कर्म किया गया। करीब 6 महीने बाद जब अल्ट्रा साउंड करवाया गया तो उसे गर्भवती बताया गया।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *