उत्तराखंड हिमस्खलनःहिमाचल के नारकंडा के 2 युवा ट्रैकरों की मौत,कर्नल दीपक लापता……

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में माउंट द्रौपदी का डांडा-द्वितीय शिखर पर हुए हिमस्खलन में लापता हिमाचल के दो ट्रैकर और स्कीइंग खिलाड़ियों की भी मौत हो गई है। ये दोनों शिमला के नारकंडा के रहने वाले थे। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 22 लोग अभी भी लापता है। इस हादसे में हिमाचल के भी 3 लोग लापता थे। इन में शिमला के नारकंडा के स्की के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम कैंथला (27) और अंशुल कैंथला की मौत हो गई है जबकि कर्नल दीपक वशिष्ट कैंथला अभी लापता है। इस त्रासदी में अब तक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

शिवम नारकंडा गांव के सेब बागवान संतोष कैंथला का बेटा था। वह नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स कर रहा था। हादसे के बाद जब परिवार को शिवम के लापता होने की सूचना मिली तो वह अगले दिन उत्तरकाशी पहुंच गए थे। शुक्रवार को हर्षिल से उत्तरकाशी लाए गए चार में से दो शवों की शिनाख्त हो चुकी थी, जब शेष दो शवों की शिनाख्त हुई तो एक शव शिवम का निकला। शिवम ने देश-विदेश में स्कीइंग में लोहा मनवाया था। शिवम का छोटा भाई सत्यम भी स्कीइंग का खिलाड़ी है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने यमुना आरती में लिया भाग, यमुना शरद महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ

Spaka Newsमुख्यमंत्री ने 6.35 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किएमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दौरान यमुना घाट पर आरती में भाग लिया, पूजा अर्चना की और […]

You May Like