घर के आंगन में खड़ी बाइक को अनजान व्यक्ति ने लगाई आग..

Spaka News

उपमंडल सरकाघाट की पटड़ीघाट पंचायत के गुलेला गांव के सतीश कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि रात 12 बजे के करीब वह परिवार सहित कमरे में सोया था कि घर के आंगन में खड़ी हुई उसकी पल्सर बाइक धू-धू कर जल रही थी। सतीश कुमार के अनुसार किसी अनजान व्यक्ति ने उसकी बाइक को जला दिया है। उन्होंने पुलिस से अज्ञात व्यक्ति की तलाश करने और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। डी.एस.पी. कुलदीप धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News