ज्वालामुखी में चोरी की अनोखी घटना : जिस अस्पताल में चोरी की उसी में अपना भी इलाज करवाया, जाने पूरा माजरा

Spaka News

कांगड़ा (ज्वालामुखी ): कांगड़ा के ज्वालामुखी में चोरी की अनोखी घटना सामने आई है। अस्पताल से चोरी कर भाग रहे चोरों की कार का एक्सीडेंट हुआ और फिर उन्हें उसी अस्पताल में इलाज के लिए आना पड़ा। चोरों ने यहां बैंक, घर या दुकान को नहीं बल्कि अस्पताल को निशाना बनाकर यहां चोरी की अनोखी घटना को अंजाम दिया।

यह घटना ज्वालामुखी के सरकारी सिविल अस्पताल की है। मरीज श्रवण कुमार निवासी तहसील डाडासीबा ने बताया कि वह पत्थरी का इलाज करवाने अस्पताल में दाखिल हुए थे। रात करीब 1:30 बजे वह बाथरूम गए और जब वापस आये तो उनका पर्स, नकदी, मोबाइल और गाड़ी की चाबी भी गायब थी। शुक्रवार की रात दो चोर अस्पताल में घुस इलाज करवाने आए मरीजों के कार, नकदी और मोबाइल ले कर भाग गए।  युवकों की पहचान नवीन उर्फ बिट्टा उम्र 21 पुत्र सुरेश कुमार निवासी अम्ब और सूरज कुमार उम्र 23 पुत्र विजय कुमार वार्ड 1 ज्वालामुखी के रूप में हुई है।सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में शुक्रवार को रात्रि ड्यूटी पर ड्यूटी देने वाले स्टॉफ पर भी सवाल उठ रहे हैं। कैसे अस्पताल के अंदर युवक घुस गए और मरीजों के वार्ड में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरो का एक्सीडेंट हुआ:

वही एसएचओ जीत सिंह की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अद्धे दी हट्टी से आल्टो कार को दो युवकों से बरामद कर लिया है। दरअसल आरोपी जिस आल्टो कार को लेकर भागे थे उसका एक्सीडेंट थोड़ी दूर अद्धे दी हट्टी में हो गया। भागने के दौरान कार का एक्सीडेंट हो चुका था और दोनों घायल पड़े थे। चोरों को दुर्घटना में काफीं चोटें आईं थी। इस कारण उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए उसी अस्पताल में लाया गया जहां से वह चोरी कर भागे थे। इलाज के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस को तीन दिन की रिमांड मिली गयी है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *