अनियंत्रित ट्राले ने HRTC बस को टक्कर मारी, बाल बाल बचे 40 से ज्यादा यात्री

Spaka News

हिमाचल पथ परिवहन निगम की अमृतसर से मनाली जा रही बस शनिवार देर रात समूर खुर्द के पास हादसा ग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 40 यात्री सवार थे। इस टक्कर में बस की ड्राइवर साइड काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। इस दौरान बस की खिड़कियां और इमरजेंसी डोर तक टूट गया।जिसके चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऊना डिपो के अधिकारियों ने यात्रियों को रवाना करने के लिए एक और बस भेजी। हादसा बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत के चलते हुआ है। गनीमत रही कि बस और ट्राले की आमने-सामने भिड़ंत नहीं हुई। सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्राले ने बस की ड्राइवर साइड में टक्कर मारी। वहीं यात्रियों ने भी चोट नहीं आने के चलते कोई शिकायत नहीं की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इस बीच बस चालक ने एक अन्य वाहन चालक की मदद से बेकाबू ट्राला चालक को जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव डंगोली में आकर दबोचा। इस दौरान हादसे की सूचना निगम के अधिकारियों समेत पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद एचआरटीसी और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।

बस के चालक सुनील कुमार द्वारा इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि समूर खुर्द पहुंचने पर सामने से आ रहे बेकाबू ट्राले को देखकर उन्होंने पहले ही बस को काफी हद तक साइड में कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद ट्राला चालक अपने वाहन पर काबू नहीं रख सका। बकौल ड्राइवर, दोनों वाहनों के बीच हुई इस टक्कर के बाद आनन-फानन में यात्रियों को बस से नीचे उतार कर एक ढाबे पर बिठाया गया। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *