दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Avatar photo Spaka News
Spaka News

ऊना : दोनों भाई घायल अवस्था में सडक़ पर गिर पड़े। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया।गगरेट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर घायल है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल गगरेट के बड़ोह गांव में एक सडक़ हादसे में (30) वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। मंगलवार रात करीब 12:30 बजे दीपक व विवेक दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कलोह गांव में एक कार्यक्रम से वापिस अपने घर बड़ोह लौट रहे थे। बड़ोह पहुंचते ही विवेक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक सफेदे के पेड़ जा टकराई।

दोनों भाई घायल अवस्था में सडक़ पर गिर पड़े। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विवेक पुत्र युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि उसके भाई दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

प्रदेश में आगामी वर्ष से पूर्णतः अपनाई जाएगी ई-स्टाम्प प्रणाली: मुख्यमंत्री

Spaka Newsप्रदेश के राजस्व में प्रतिवर्ष कम होगा 50 करोड़ रुपये का व्यय-भार प्रदेश में आगामी वर्ष से पूर्णतः ई-स्टाम्प प्रणाली से स्टाम्प पेपर की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। राज्य के अधिकृत स्टाम्प विक्रेताओं को एक वर्ष में भौतिक ई-स्टाम्प पेपर से ई-स्टाम्प प्रणाली अपनाने की समय सीमा तय की […]

You May Like