हिमाचल : दो दिनों से लापता है 20 वर्षीय युवक, शेयर कर ढूंढने में करें मदद ……………………….

Spaka News

ऊनाः हिमाचल प्रदेश में एक 20 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर सामने आई है। घटना ऊना जिले के तहत आते पुलिस थाना बंगाणा के थेही गांव की है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक बीते दो दिनों से लापता है।

लापता युवक की पहचान अभय ठाकुर निवासी गांव थेही के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अभय अचानक अपने घर से कहीं लापता हो गया। युवक के परिजनों ने उसे आसपास के इलाकों में काफी ढूंढने का भी प्रयास किया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।  

इस संदर्भ में उन्होंने युवक के दोस्तों सहित रिश्तेदारों से भी पूछताछ की बावजूद इसके युवक का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। वहीं, अब युवक के पिता ने पुलिस थाना बंगाणा में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। 

मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक के लापता होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उधर, इस संबंध में युवक के पिता ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने पुत्र को ढूंढने की अपील की है। 

यदि आपने अभय ठाकुर को कहीं देखा है तो आप इस नंबर 9418536032, 8219959064, 9816056118 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोस्ट को इतना शेयर करें कि एक परिवार को अपना बेटा मिल जाए।


Spaka News