हिमाचल: रिश्वत लेते हिमाचल सिविल सप्लाई कारपोरेशन के दो कर्मी गिरफ्तार……

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के दो कर्मचारियों को विजिलेंस ने 9,600 रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सनी कुबेर और कपिल देव के रूप में हुई है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के नादौन स्थित गोदाम में सनी कुबेर कनिष्ठ सहायक (लिपिक) और कपिल देव सार्वजनिक वितरण सहायक है। जहां ये कर्मचारी सेवारत थे, उस गोदाम से नादौन विधानसभा क्षेत्र की 43 उचित मूल्यों की दुकानों में राशन की आपूर्ति होती है। राशन की आपूर्ति के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम हर साल निजी वाहनों को अनुबंध पर राशन सामग्री की ढुलाई का काम देता है।

हमीरपुर निगम ने निजी वाहनों को खाद्य सामग्री की ढुलाई का काम दिया था। ट्रक संचालक राजेश कुमार ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर को भेजे शिकायत पत्र में निगम के दो कर्मचारियों पर 9,600 रुपये घूस मांगने का लगाया था। इस पर डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा की अध्यक्षता में टीम का गठन किया। विजिलेंस ने जाल बिछाया और केमिकल लगे नोटों का बंडल शिकायतकर्ता को दिया और कर्मचारियों को देने के लिए कहा। राजेश निगम के गोदाम में पहुंचा तो कपिल देव ने क्लर्क सनी कुबेर के पास घूस की रकम देने को कहा। सनी ने जैसे ही 9,600 रुपये अपनी जेब में डाले तो विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया।

उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि विजिलेंस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को इन्हें हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने कहा कि घूस लेते पकड़े दोनों कर्मचारियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। राशन की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए अस्थायी तौर पर नादौन गोदाम में नई नियुक्तियां की गई हैं।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 28 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 28 July 2022 : इन जातकों को लाभ होगा, पढ़िए आज का अपना भाग्यफल

Spaka Newsआज के राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार व दोस्तो के साथ संबंध व दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं व सेहत का भविष्यफल होता है…… यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश […]

You May Like