आज का राशिफल 2 अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 2 August 2022 : जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन रहेंगे। साथ ही सिद्ध और शिव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति का दिन होगा। किसी कानूनी काम में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद भी सुलझ जाएगा, लेकिन शाम के समय आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। यदि कुछ व्यावसायिक योजनाएँ रुकी हुई थीं, तो आप उन्हें फिर से गति दे सकते हैं, जो आपके लाभ का कारण बनेगी और वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी, लेकिन छात्रों को भी अपने वरिष्ठों के साथ अधिक सहयोग की आवश्यकता होगी, तभी वह किसी समस्या से बाहर निकल पाएंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने विलासिता की कुछ चीजों की खरीद पर भी कुछ पैसे खर्च करेंगे और कार्यक्षेत्र में समय पर कार्य करके आप अधिकारियों की आंखों का तारा बन जाएंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी और आपको कोई नया पद भी मिल सकता है। किसी कड़वी आदत से आप अपने परिवार के किसी सदस्य से परेशान रहेंगे, जिसमें आपको सुधार करना होगा। शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे, जो आपको हैरान कर देंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में और वृद्धि होगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में आपकी चल रही कटुता भी समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अगर आपको कुछ बदलाव करने हैं तो यह आपके लिए भी फायदेमंद रहेगा, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो किसी कीमती वस्तु के खो जाने और चोरी होने का भय बना है। राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन फिर भी आप उनसे निकलने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को विदेश में पढ़ने का प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले बिताएंगे इसलिए आपको उनकी बातों को सुनना और समझना होगा। हर काम में रुचि रहेगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी और अत्यधिक परिश्रम से थकान हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अविवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके पड़ोस में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी, जिसमें आपको सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से आपको काफी धन लाभ होता दिख रहा है। आपके किसी भी नए निवेश में आपके भाई भागीदार बनेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आलस्य के कारण आप अपने बहुत सारे काम पीछे छोड़ देंगे जिससे बाद में आपका तनाव बढ़ सकता है। रुकावट और विरोध के बावजूद भी दृढ़ निश्चयी कार्य सिद्ध होंगे। समाज में स्वच्छ छवि बनेगी। चल रहे काम में आप सावधानी से आगे बढ़ें, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप प्रमोशन के घेरे में रहेंगे। अगर आप किसी से उधार लेते हैं तो आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के सेवानिवृत्त होने के कारण आप उनके लिए पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपकी बढ़ी हुई जिम्मेदारी के कारण आप किसी असहज स्थिति में आ सकते हैं। आपको समाज में किसी पुरस्कार से नवाजा भी जा सकता है, लेकिन संतान की सेहत बिगड़ने से आप परेशान रहेंगे। शाम के समय उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। भाई-बहन आपके हर काम में सहयोग करेंगे, जिससे आपसी प्रेम और बढ़ेगा। छोटे व्यवसायियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग घर से बाहर नौकरी करते हैं उन्हें परिवार के सदस्यों की याद आ सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने जीवनसाथी को कहीं डिनर डेट पर ले जा सकते हैं और उनके लिए कोई तोहफा भी लाएंगे। आपको कोई कीमती चीज मिल सकती है। बिजनेस ट्रिप पर जाना होगा। आज आपको बहुत सुख मिलता दिख रहा है, लेकिन पारिवारिक कलह आपका सिरदर्द बन सकता है, इसलिए वरिष्ठ सदस्यों से बात करना सुनिश्चित करें। पैसों से जुड़ी कोई समस्या थी तो उसका समाधान होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आप परोपकार के कामों में दिन बिताएंगे और दूसरों की सेवा करने से आपको आत्मसंतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे अनबन को खत्म करते हुए संतान के करियर में आ रही परेशानियों के बारे में बात करनी होगी। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है। आपके वरिष्ठ आपकी बातों से संतुष्ट होंगे और आपकी तारीफ करते नजर आएंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

इस दिन आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके मन में मानसिक शांति बनी रहेगी। यदि कार्यस्थल पर कोई प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होती है तो आपके लिए मधुर व्यवहार और धैर्य बनाए रखना बेहतर होगा, तभी आप वातावरण को हल्का बना पाएंगे। आपकी कुछ जरूरतें पूरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता की ओर से आपको कोई काम सौंपा जाएगा, जिसे आपको समय से पूरा करना होगा। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। तनाव के कारण आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है, लेकिन आपके व्यवसाय में कोई नया सौदा अचानक तय हो सकता है और आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। छोटे व्यवसायी अपने व्यवसाय में किसी को भी शामिल कर सकते हैं। यात्रा पर जाते समय आपको बहुत सावधानी से वाहन चलाना होगा, अन्यथा दुर्घटना होने का भय रहता है। आप किसी मित्र की योजना में पैसा लगा सकते हैं, लेकिन आपको इसमें जोखिम भरे काम करने से बचना होगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे तभी उन्हें किसी परीक्षा में सफलता मिल सकेगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद होगा, जिसे आप बातचीत से ही सुलझा पाएंगे। बड़ी रकम मिलने से आपका मन तृप्त होगा, लेकिन जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। किसी महान व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी चल रही थी तो वह भी समाप्त हो जाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। अगर आपको बीपी और शुगर आदि जैसी कोई समस्या है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

करियर की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्नता होगी। आप बच्चों के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, जो युवा अभी तक कुंवारे हैं वे अपनी शादी के बारे में बात कर सकते हैं। शाम से लेकर रात तक आप अपने परिजनों के साथ मेल-मिलाप में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम से आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना हुनर ​​दिखाने का मौका मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 2 अगस्त 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

बड़ा हादसा: गोविंद सागर झील से बरामद हो गए 7 युवकों के शव, समझाते रहे गहरा है पानी, मत नहाओ, नहीं माने दोस्त..

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश के ऊना जनपद में गोविंद सागर झील के किनारे सोमवार शाम करीब 6ः30 बजे एक ऐसा मंजर था, जिसे देख हर कोई सिहर उठा। हर एक 5 मिनट में झील से एक नौजवान का शव बरामद किया जा रहा था। लगभग 30-35 मिनट में झील से 7 […]

You May Like