आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 18 October 2022 : कल कुछ राशियों को रहना होगा सतर्क, राशिफल से जानिए अपना भाग्यफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

पंचांग के अनुसार कल 18 अक्टूबर, 2022 मंगलवार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। राशिफल के अनुसार कल के दिन सभी राशियों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है। कल कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्हें कुछ मामलों में जोखिम उठाने बचना होगा। पंचांग के अनुसार राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा। आइए राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नई जमीन, वाहन या वाहन खरीदने की आपकी कोई इच्छा थी तो वह पूरी होती नजर आ रही है, लेकिन इसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह-मशविरा करके ही आगे बढ़ना होगा। आज आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए, नहीं तो इसका सीधा असर आपके काम पर पड़ सकता है। आपके कुछ निजी मामले आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपकी कई समस्याओं का समाधान होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपको अपने मित्र से कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिल सकती है। अगर आप नौकरी के अलावा कोई कारोबार करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आप सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे आपकी साख भी चारों ओर फैल जाएगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। कोई अनबन चल रही थी तो आज दूर हो जाएगी। आपको कुछ नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने की जरूरत है, नहीं तो आपकी सोच भी बदल सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी आवाज से आपको सम्मान मिलेगा। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग अपना पैसा किसी बड़ी योजना में निवेश कर सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छी बचत मिल सकती है। आज आपके लिए वाणी की मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा तभी आप लोगों से अपना काम आसानी से करवा पाएंगे। आपको किसी नए रिश्ते को बनाने का भी मौका मिलेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की छवि में और सुधार आएगा। उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच करें। जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आप आपसी बातचीत से इसे खत्म कर पाएंगे। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र के अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है, जिसके लिए आपको डांट भी पड़ सकती है। आप अपनी आलीशान चीजों पर भी कुछ पैसे खर्च करेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए संभलकर रहने वाला है। विदेश में रहने वाले अपने परिवार के सदस्यों से आपको कुछ अच्छी जानकारी सुनने को मिल सकती है, लेकिन किसी काम के कारण आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। घर और बाहर व्यस्त रहने के कारण परिवार वालों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपको किसी भी निवेश योजना के पूरे नियमों को समझने के बाद ही निवेश करना होगा, अन्यथा आप कहीं गलत जगह पर पैसा निवेश कर सकते हैं। आपको किसी से धन उधार मांगने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ प्रयास करते हैं, तो आप उसमें सफल होंगे। आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त कर सकते हैं। अगर कुछ लोग अपने करियर को लेकर चिंतित थे तो उनकी भी चिंता खत्म हो जाएगी। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थी जीतेंगे, जिससे अपना व अपने परिवार के सदस्यों का नाम रोशन होगा। आज आपके आकर्षण को देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। कारोबारियों को आज सावधान रहने की जरूरत है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लाएगा। यदि वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह देते हैं, तो आप उसका पालन करें, इससे आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको किसी से मिल कर अहंकार की भावना लाने की जरूरत नहीं है। सरकारी सत्ता के गठजोड़ का फायदा आपको भी मिलता दिख रहा है। आपके किसी काम के पूरे होने की संभावना नहीं थी और उसके पूरा होने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपके कारोबार से जुड़ी कुछ योजनाओं को गति मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलता है तो जरूर जाएं, इससे आपको कुछ अच्छी जानकारी भी मिल सकती है, आज आपको बड़प्पन दिखाते हुए कुछ काम करने के लिए आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपको परेशानी होगी। छात्रों को आज विदेश में पढ़ने का मौका मिल सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके कुछ पुराने कानूनी मामले फिर से उभर सकते हैं, जिसके लिए आपको कोर्ट जाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग अपनी योजनाओं पर ध्यान दें, तभी वे अपना जन समर्थन बढ़ा पाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों से कुछ सीखेंगे, जो बाद में उनके काम आएगा। कोई भी काम आपको आपसी समझ से करना चाहिए। किसी से वाद-विवाद न करें, परेशानी हो सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में जुड़ाव लाएगा। आप अपने कुछ नए परिचितों से मिलेंगे और आप औद्योगिक क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे और धन में वृद्धि के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों के साथ संबंधों में कुछ अनबन चल रही थी तो सुलझ जाएगी। आपको अपने कुछ जरूरी कामों को पूरा करने पर पूरा जोर देना चाहिए, नहीं तो वे आगे चलकर आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित हैं तो आपको कोई बेहतर मौका मिल सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई लेन-देन संबंधी मामला आपके लिए नई समस्या लेकर आ सकता है। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो अच्छा रहेगा अन्यथा बाद में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ सेवा भाव से कार्य में भी ध्यान लगाएंगे। यदि आप अपने स्वभाव में नम्रता बनाए रखेंगे तो यह आपके लिए बेहतर होगा। आपके कामकाज में आज किसी लालच में आने से बचना होगा नहीं तो आप किसी गलत काम में फंस सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज परीक्षा में जीत हासिल करने से छात्र और अधिक प्रेरित होंगे। आप उत्साह के साथ काम पूरा करेंगे जिससे आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा लेकिन आज आप पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे और नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको बड़ों की बात सुनकर किसी कार्य को करना अच्छा लाभ दे सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से किसी सही निर्णय को समय पर लेकर अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 18अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : विजिलेंस ने बिछाया जाल,BDO कार्यालय का एसईडीपीओ 8,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा ........

Spaka Newsसोलन : विजिलेंस की बद्दी टीम ने नालागढ़ के बीडीओ कार्यालय में तैनात सोशल एजुकेशन एंड ब्लॉक प्लानिंग ऑफिसर (एसईडीपीईओ) संजय वर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार नालागढ़ में जनमंच कार्यक्रम हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति ने कैटरिंग का ठेका लिया था। जनमंच समाप्त […]

You May Like