आज का राशिफल 16 जुलाई 2024, Aaj Ka Rashifal 16 July 2024 :  मंगलवार के दिन मेष, वृषभ राशि वाले आर्थिक मामले में बरतें सावधानी,राशिफल में बाकी भी जानें सितारों का……….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग हर मामले में मिलेगा। आपको अपने बच्‍चों के करियर के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आपको ऑफिस में किसी की तरफ से कोई बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी जा सकती है और इसके लिए आप तैयार रहें। शाम के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आज का दिन रोजाना की तरह आपके लिए एकदम सामान्‍य रहेगा। आप अपने रूटीन काम पूरे करेंगे और ऑफिस में अपने प्रॉजेक्‍ट्स निपटाएंगे। आपको नए अनुबंधों के द्वारा लाभ हो सकता है और ऑफिस में आप कुछ नई योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार में आपकी पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपकी साख भी बढ़ेगी। रात में किसी कारण से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही सावधानी के साथ अपने काम को करने का है। किसी मूल्‍यवान वस्‍तु के खोने या फिर चोरी होने की आशंका है। आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में जीतने का प्रयास करने पर मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी और ऑफिस में कोई खुशी का समाचार भी मिल सकता है। मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त आपको जब यह सूचना मिलेगी कि आप कोई काफी समय से अटका काम पूरा हो गया तो आपको बहुत खुशी होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों को उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं और दिन आपके लिए आनंद में बीतेगा। आपको करियर की तरफ से काफी सुखद समाचार मिलेगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप बच्‍चों की भरपूर मदद कर पाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आपको जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको प्रिय व्यक्तियों का दर्शन और सुसमाचार मिलेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के लोगों के भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और आज आपके लिए लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे और भरपूर मात्रा में धन लाभ होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको विशेष सफलता मिलेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आज किसी अशुभ ग्रह के प्रभाव की वजह से आपको सामान्‍य दिनों की तुलना में काम अधिक करना पड़ेगा। आज आपको बिजनस में अपने विराधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे आपको पीछे करने के लिए फालतू के हथकंडे अपना सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आज के दिन आपको अपने ऑफिस के असाइनमेंट में सकारात्‍मक परिणाम मिलने से आपको खुशी होगी और उत्‍साह बढ़ेगा। जो लोग नई नौकरी पाने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे उन्‍हें भी अच्‍छा रिजल्‍ट मिल सकता है। आप अपने बच्‍चों की पढ़ाई और करियर पर भी ध्‍यान दे पाएंगे। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे आपकी जीत होने से आपको खुशी होगी। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों के करियर में सफलता के योग बन रहे हैं और आज आपके चारों ओर काफी खुशी का माहौल रहेगा। यहां तक कि आपस में कई दिनों से चली आ रही समस्‍या का समाधान निकलेगा। आपके हाथ में पर्याप्‍त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से आपको खुशी होगी। किसी कारण से आपको पास और दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे और हर काम को काफी सफलता से पूरा करेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुरुआत से ही काफी अच्‍छा रहेगा। हर काम में आपके मन के अनुसार परिणाम मिलने से आपके उत्‍साह में वृ‍द्धि होगी। दोपहर के बाद आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है या फिर परिवार में कोई अचानक से बीमार पड़ सकता है। इसके लिए आपको डॉक्‍टर के पास जाना पड़ सकता है और कुछ जांचें कराने में आपका काफी वक्‍त और पैसे दोनों बर्बाद होंगे। सेहत पर ध्‍यान दें और फालतू खर्च से बचें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपके काम को देखकर आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करने लगेंगे। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आपको कारोबार के मामले में भी अच्‍छा मुनाफा होगा। कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से आपकी कुछ रुकी योजनाएं फिर से आरंभ होंगी और आपको फिर से लाभ होना आरंभ हो जाएगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। करियर में आप जो भी भी प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने नीचे काम करने वाले लोगों से अच्‍छा फीडबैक मिलेगा और आपके प्रति उनके मन में सम्‍मान भी बढ़ेगा। शाम के समय किसी झगड़े और विवाद में न पड़ें। रात में आपको दोस्‍तों की वजह से कोई कार्य पूर्ण करने में सफलता मिल सकती है और मन प्रसन्‍न होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में सावधानी से काम करने की सलाह है। आज किसी विवाद में फंसाकर ऑफिस में लोग आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस में कुछ लोगों की वजह से अपने काम को समय से पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें। अपने काम पर अधिक फोकस करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। आप अपने काम को समय से पूरा करके परिवार के साथ शाम का वक्‍त अच्‍छे से बिता पाएंगे। बहनोई और साले से किसी मामले में लेनदेन न करें, वरना आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्य पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें और अपने सामान की सुरक्षा करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 16 जुलाई 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

गेयटी में होगा कुल राजीव पंत के कविता संग्रह – ‘पृथ्वी किताबें नहीं पढ़ती‘ का विमोचन

Spaka Newsशिमला (16 जुलाई) : प्रदेश के वरिष्ठ कवि कुल राजीव पंत के पहले कविता संग्रह “पृथ्वी किताबें नहीं पढ़ती” का विमोचन समारोह आगामी रविवार 21 जुलाई 2024 को शिमला के गेयटी कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराह्न 2:30 पर आयोजित होगा। लोकार्पण समारोह शिमला की सुपरिचित साहित्यिक संस्था कीकली ट्रस्ट के […]

You May Like