आज का राशिफल 14 सितंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 14 September 2021: रामभक्त श्री हनुमान जी की कृपा किन राशियो पर होगी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज रामभक्त श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 14 सितंबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता …

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

शत्रुओं से सावधान रहें। किसी लंबित काम को लेकर ज्यादा सोच विचार न करेंआज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से बहस हो सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना फिलहाल कम है। उधार किसी को न दें। निवेश को टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।, वह पूरा हो जाएगा। छात्रों को आज अधिक पढ़ाई करनी होगी। लेनदेन को लेकर सावधान रहें। बिना विचार किए किसी पर विश्वास न करें

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। अनजान लोगों पर तत्काल भरोसा न करें। लेनदेन सावधानी से करें। आपको धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। पैतृक मामलों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है। शांत रहने का प्रयास करें। क्रोध को नियंत्रित करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। अनावश्यक खर्च न करें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जरूरी फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। अचानक किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कामकाजी लोगों को नए अवसर मिलेंगे। अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अनजान की बातों पर भरोसा न करें। वाहन या जमीन खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। रिश्ता तय हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  

आज आपके व्यवहार में चिड़चिड़ाहट ज्यादा रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। किस मित्र से विवाद के चलते तनाव में रहेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। ऋण की रकम अदा कर पाएंगे। आपकी मुलाकात रिश्तेदारों के साथ हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए जल्दबाजी न करें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी ।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपको कामयाबी मिलेगी। काफी दिनों बाद पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। कुसंगति से दूर रहें। जोखिम न लें। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे को लेकर बहस होने की आशंका है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कर्ज की रकम वापस मिेलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

कर्ज की रकम वापस मिलेगी। वहीं परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने के कारण इलाज में काफी खर्च हो सकता है। आपको खुशखबरी मिलेगी। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ उलझनें रहेंगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

विरोधियों की हरकतों के चलते आपको नुकसान होने की आशंका है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। आपको सामाजिक रूप से सराहना मिलेगी। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए लोन या कर्ज लेना पड़ सकता है। आपको अनजान लोगों से काफी सतर्क रहना होगा। लेनदेन करते समय पूरी तरह सावधान रहें। नए काम से आपको लाभ होगा। आप सगे संबंधियों के यहां जा सकते है। पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं। आपका ज्यादा खर्च हो सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। किसी विवाद के चलते आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जाएंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने का प्लान फिलहाल त्याग दें। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

ऑफिस में कुछ मौकों पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सहयोगियों से अनबन होने के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी को बदलने पर विचार कर सकते हैं। अपने विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। कानूनी मामले धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। आपका खर्च ज्यादा होगा। बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। धार्मिक यात्राओं से मानसिक शांति मिलेगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आपको नई योजनाओं की जानकारी मिलेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आप परिवार के साथ बेहद खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक चलती रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपका काम आपको लाभ देगा। कर्ज देते समय पूरी जानकारी हासिल कर लें। व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। यात्राओं पर जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी होगा। विवाद की स्थिति को टालने का प्रयास करें। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित : राज्य विद्युत बोर्ड सोलन

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 15 सितम्बर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 15 […]

You May Like