आज का राशिफल 12 सितम्बर 2023, Aaj Ka Rashifal 12 September 2023: मंगलवार को हनुमान जी का आशीर्वाद मेष, कर्क, कन्या ये राशियां पाएंगी,जानिए कैसा रहेगा आपका दिन………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव में कुछ कमी आ सकती हैं। माता का सानिध्य मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। माता से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से एक के बाद कोई शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जनकल्याण के किसी कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए प्रयासों में रुचि बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे। यदि आप आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। कुछ नीति नियमों में आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधियों के कामों पर आप अपनी पूरी नजर रखें, नहीं तो वह उसे किसी गलत काम में लगा सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि तो रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन खर्चों के अधिकता से चिन्तित रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मानसिक तनाव भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से आर्थिक सहायता मिल सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़़ सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

 मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख का लाभ मिलेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट रहेगा। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आलस्य भी बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी विवाद हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

परिवार में शान्ति के प्रयास करें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी पारिवारिक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति हो सकती है। सन्तान सुख में कमी आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 12 सितम्बर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 11 September 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 11 09 2023 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like