आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2021, Aaj Ka Rashifal 12 October 2021:श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 12 अक्टूबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं:

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। अधीरता न करें। उत्साह रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

कारोबारी यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से अशुभ खबर मिल सकती है। रूकी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी। कार्यस्थल पर लाभ होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

कुटिल लोगों से सावधानी आवश्यक है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। किसी का मजाक न उड़ाएं। आपको हानि हो सकती है।। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

लव अफेयर में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

सुख के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्य की उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें। तनाव दूर होगा। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। बुजुर्गों की स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा। ज्यादा तनाव न लें। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। अज्ञात  बाधा  दूर होगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। साझेदारों पर नजर रखें। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपको लाभ होगा। कैरियर से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के काम में समय नष्ट न करें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

मान-सम्मान मिलेगा। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। निवेश कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

कारोबार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में अनर्गल शब्दों के प्रयोग से बचें। युवाओं को कैरियर को लेकर मेहनत करनी होगी। खर्च अधिक होगा।  लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें। भाई बंधुओं से प्रेम बना रहेगा। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी। 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज के दिन तनाव हो सकता है। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में अनर्गल शब्दों के प्रयोग से बचें। अनजान लोगों से हानि होगी। सेहत कमजोर रहेगी। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। हर किसी पर भरोसा न करें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mandi : चौक स्कूल के 7 बच्चे पॉजिटिव, सभी होम आइसोलेट

Spaka Newsबलद्वाड़ा तहसील के तहत आने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौक के 7 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी बच्चे 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन बच्चों में हल्के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद जब इन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया […]

You May Like