आज का राशिफल 11 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 11 April 2023: मेष, कन्या, कुंभ राशि वालों को धन की होगी हानि, जानें सभी 12 राशियों का कल का राशिफल….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

आज सूर्योदय के समय शनि कुम्भ, चन्द्रमा धनु राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य-गुरु मीन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष, धनु व तुला राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर तुला राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा, प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मेष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है और उनकी धार्मिक कार्यों के प्रति आज आस्था बढे़गी। यदि आपको किसी बात पर क्रोध आ रहा था, तो दूर होगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य को प्रगति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी की बातों को आप पूरा महत्व दें, नहीं तो वह आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। आप आज विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचाने के लिए रहेगा। आपके विरोधी भी अच्छे कार्य करेंगे, जिनसे आप सावधानी बरतें। रक्त संबंधों रिश्तों में मजबूती आएगी और यदि पहले से किसी सदस्य के विवाह संबन्धी कोई बातचीत चल रही थी, तो आज वह तेजी पकड़ सकती है। आपको काम के सिलसिले मे छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में बहुत बड़ी बीमारी ले सकती हैं।  आप कुछ नए लोगों से दूरी बनाकर रखे, नहीं तो वह आपको अपनी बातों में फंसा सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी संपत्ति की खरीदारी करने का मौका आपको मिल सकता है। अत्यधिक लाभ के चक्कर से समस्या बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को यदि आज किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको प्रसन्नता होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आय व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा और आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें। आपको किसी आवश्यक सूचना के मिलने से खुशी होगी। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। माता जी की सेहत में गिरावट के कारण  आपको भागदौड़ लगी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपके कुछ करीबी आपका पूरा साथ देंगे। विभिन्न कार्यों में आपको गति मिलेगी और कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह समस्या दूर होती दिख रही है। आपको संतान के करियर को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपने माता-पिता से अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखेंगे। घर परिवार में आपके रुचि बढ़ेगी और यदि किसी को सलाह देंगे, तो वह उस पर अवश्य चलेंगे। किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे लोग सावधानी बरतें और और किसी गलत योजना में धन लगाने से बचें। आपको किसी काम में जीवनसाथी से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है और बंधु बंधुत्व की भावना को आज बल मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको अपने मन में चल रही बातों को किसी अजनबी से शेयर करने से बचना होगा और नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बना कर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और आर्थिक योजना को गति मिलेगी। परिवार में यदि आप किसी से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमे वाणी की मधुरता बनाएं रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और बिजनेस के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ निजी मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान कर सकते हैं और रचनात्मक गतिविधियों में भी तेजी लाएंगे। आपके वाणिज्य व्यवहार से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलने से परिवार के सदस्य किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और कुछ मांगलिक कार्यक्रमों में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप बड़ों के साथ किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको विदेशों से यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही है, तो वह आज दूर होगी। आपको अपने जल्दबाजी के कामों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो तुरंत उसे आगे ना बढ़ाएं और कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे, नहीं तो वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको  अपने क्रोध पर भी नियंत्रण बनाए रखना होगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है और आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है और आर्थिक लाभ को लेकर यदि आप चिंतित हैं, तो उसमें भी आज इजाफा होगा। आपकी कुछ नए लोगों से भेंट होगी और आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों को हैरान कर देंगे, लेकिन आपके किसी महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। कामकाज काम की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने करीबियों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 11 अप्रैल 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Spaka News
Next Post

शिमला : चक्कर में 17 साल के युवक ने लगाया फँदा,विधवा माँ पर टूटा दुःखों का पहाड़...

Spaka Newsशिमला: चक्कर के योगानंद भवन में 17 साल के युवक हिमांशु ने किराये के मकान के कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है की युवक के पिता नहीं है और माँ समरहिल बैंक में कार्यरत है। जो पंजाब की रहने […]

You May Like