आज का राशिफल 02 जुलाई 2024, Aaj Ka Rashifal 02 July 2024 :कन्या, वृश्चिक समेत 3 राशि  वालों के लंबे समय से अटके हुए काम बनेंगे,बाकी भी जानें अपना भविष्य……

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आप  लेनदेन के मामले में सावधान रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नौकरी में चल रही समस्याओं से भी आप आसानी से निजात  पा सकेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने भाई व बहनों से सलाह लेने की आवश्यकता होगी। आपने यदि कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो उससे आपको पछतावा हो सकता है। आप कुछ नए लोगों से मिलजुल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता से चल रहा वाद विवाद बढ़ सकता है, हो सके तो शांति बनाए रखने का प्रयास रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता को सराहा जाएगा। गलती से भी किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें। आप अपने सहयोगियो से  अपने मन की बात को कह सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आएगी, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फायदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपके काम पूरे होंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप अपनी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। अपने किसी काम संबंधित मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी धन संपत्ति बढ़ेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह  दूर होगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत अवश्य मिलेगी। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ  साथी उनके कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत होगी, जिससे आपका बिजनेस और तरक्की करेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 आज आप किसी भी कार्य की जिम्मेदारी लेने से बचने का प्रयास करेंगे। आपके सोचे समझे काम पूरे होंगे। आपका किसी नए घर, मकान दिखाने का सपना पूरा होगा। आप अपनी परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला वाला रहने वाला है। आपको पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। आप किसी काम को लेकर यदि योजना बनाएंगे, तो आपकी वो योजना पूरी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आप अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए आपको उनसे माफी मांगने होगी। यदि आपने कुछ कर्ज  दिया था, तो उसे उतारने मेइन आप सफल रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझता  दिख रहा है। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे रहना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी कामों में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो उनके बढ़ाने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सावधान रहना होगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को भी प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरा स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको बड़े सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपको माता-पिता से माफी मांगनी होगी। परिवार के सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकते हैं तो आप वह अवश्य करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 02 जुलाई 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 01 July 2024 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 01 07 2024 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like