आज का राशिफल 17 जनवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 17 January 2023 :  आज किस राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे, जानें अपना आज का राशि‍फल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज विशाखा नक्षत्र है व चन्द्रमा तुला में हैं दोपहर 01 बजे वृश्चिक राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं।शनि व शुक्र मकर , बुध धनु व मङ्गल वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क,वृश्चिक तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मेष व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं……

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

द्वादश गुरु ,01 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम व दशम शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

01 pm के बाद राजनीतिज्ञ लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र व शनि नवम होकर भाग्य में सफलता देगा।सूर्य भी नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नारंगी व हरा रंग शुभ है।

 

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

इस राशि से अष्टम शुक्र व सूर्य तथा 01pm के बाद खष्ठम गोचररत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। शुक्र के मकर गोचर प्रभाव के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन शिक्षा में सफलता का है।टीचिंग,आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।युवा लवलाइफ में सफल रहेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

अभी शुक्र व सूर्य एकसाथ मकर में जहां राशि स्वामी सूर्य भी हैं।01 बजे दोपहर के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।बेल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।सुंदरकांड का पाठ करें व कम्बल का दान करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पंचम शनि, सूर्य तथा शुक्र व 01 pm के बाद तृतीय चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देंगे।जाँब में ऑफिस के कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र फ़िल्म व बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

सूर्य व शुक्र यहाँ से अब चतुर्थ हो गए हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।चावल व दही का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।शुक्र मकर में रहकर लव लाइफ को बेहतर करेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

इस राशि से द्वितीय शनि, सूर्य व शुक्र एकसाथ रहकर जाँब के लिए बहुत ही शुभ हैं। चन्द्रमा द्वादश हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।कम्बल का दान करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

शुक्र व सूर्य शनि के साथ इसी राशि में रहकर लाभ देंगे। चन्द्रमा तुला व शनि इसी राशि में वक्री हैं।चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।कम्बल का दान करें।यात्रा हो सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

द्वादश स्थान पर शनि व सूर्य मैनेजमेंट व टेक्निकल फील्ड के छात्रों को सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।उड़द का दान करें।

 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

एकादश शनि, शुक्र तथा सूर्य व दोपहर 01 बजे के बाद भाग्यभाव का चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे।धनु के बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।तिल का दान करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 17 जनवरी 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

Spaka Newsमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजना की घोषणा एवं इसे लागू करने से पूर्व इनके लिए बजट का समुचित प्रावधान करेगी। मुख्यमंत्री आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चनौर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत […]

You May Like