दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने कुचले तीन राहगीर

Spaka News

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक अज्ञात वाहन ने तीन राहगीरों को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में तीनो राहगीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमे दो महिलाएं भी शामिल है। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

घायलों की पहचान सलमान खान पुत्र अहमद अली निवासी सैनवाला, सुरेश देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी टोक्यो सैनवाला और पूनम यादव पुत्री रघु यादव निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह तीनों सड़क पर पैदल कंपनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मारते हुए वहां से फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *