सिरमौर जिले के कमरऊ तहसील में एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई हैं। जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर हैं।बताया जा रहा है कि युवक अपने मकान के निर्माण के लिए पहाड़ी से बजरी निकाल रहा था, तभी अचानक पहाड़ी धंस गई और वह मलबे में दब गया।मृतक की पहचान नवीन (24) पुत्र उमेश, निवासी गांव ढांग, डाकघर कोड़गा, तहसील कमरऊ के रूप में हुई है। वह अपने घर के पास पहाड़ी से बजरी निकाल रहा था। अचानक पहाड़ी खिसक गई और नवीन मलबे में दब गया।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तस्दीक के लिए मुख्य आरक्षी समीर कुमार और एसआई/ एडिशनल एसएचओ जीत राम को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है










