मैक्लोडगंज के समीप भागसूनाग में पानी में बहने से पंजाब के युवक की मौत,पानी में बहने का वीडियो सामने आया

Spaka News

हिमाचल घूमने गए युवक की धर्मशाला में मौत हो गई। वह धर्मशाला के मैक्लोडगंज से ऊपर स्थित भागसू नाग वाटरफॉल के करीब नहाने के लिए दोस्तों संग पानी में उतरा था। इसी दौरान वह पानी के साथ बह गया। युवक के बहने का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, हिमाचल SDRF ने युवक का शव घटनास्थल से 100 मीटर नीचे बरामद कर लिया है। युवक की पहचान पवन कुमार सुपुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नजद राकेश टेंट हाउस जालंधर पंजाब उम्र 32 साल के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए मकलोडगंज थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ मकलोडगंज-भागसूनाग घूमने आया था। उन्होंने बताया कि दोस्तों के साथ भागसुनाग वॉटरफॉल के साथ नाले में नहा रहे थे, तो अचानक नाले में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से युवक की नाले में बहने से मौत हो गई है।

युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मैक्लोडगंज-भागसूनाग के वाटरफॉल नाले में बहे पर्यटक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने देर शाम हादसे के स्थान से 100 मीटर नीचे पवन का शव बरामद किया । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला जोनल अस्पताल लाया गया है।


Spaka News