आज का राशिफल 11 जुलाई 2024, Aaj Ka Rashifal 11 July 2024 :लक्ष्‍मी नारायण राजयोग में मिथुन, कर्क और मकर राशि वालों पर होगी पैसों की बारिश, खूब चमकेगी किस्मत…

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। भाग्य आज आपका साथ देगा और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। जीवन के सभी क्षेत्रों में तरक्‍की की दिशा में आगे बढ़ेंगे और कामयाबी हासिल करेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। आपको आज लाभ के अवसर प्राप्‍त होंगे। अतीत में आपको लाभ प्राप्‍त होगा। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और गृहस्थ जीवन में आप किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आप किसी खास से अपने मन की बात को कह सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन सफलता से भरा होगा और आपको आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में भी आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल ज़मीन जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है और बॉस के साथ संबंध बेहतर होंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और परिवार के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और ऑफिस में आपको काम करने का मौका मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन लाभ होगा। आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे तो आपको बड़ी मात्रा में पैसा हाथ आएगी और संतुष्टि महसूस करेंगे। रात में कुछ जरूरी कार्य पर आपका खर्च भी हो सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपकी सेहत अच्‍छी होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में बीतेगा और आपको लाभ होगा। रात में आपको दोस्‍तों या परिवार के किसी सदस्‍य से तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा। सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है और आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी और नए कार्य कर पाएंगे। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और आपको व्यापारिक साझेदारी और संबंधों में लाभ होगा। निजी संबंधों के मामले में आपको थोड़ा सा सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है। कुछ रिश्‍ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगा कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं, अन्यथा आप उलझ जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और आपको हर मामले में मिलाजुला लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में आपको काफी कठिनाई हो सकती है। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइश करते जाते हैं। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नज़र रखें और अपने काम पर फोकस करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी और ऑफिस में आपके काम की लोग सराहना करेंगे। किसी कठिन दौर से गुज़र सकते है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आएंगी। आपको परिवार के मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार सोचसमझने की जरूरत है। फालतू खर्च से बचें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। किसी भी मामले में आपको परेशान होने से बचने की सलाह है। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। आपको बीती हुई बातों पर ध्‍यान देने से अच्‍छा है कि आगे बढ़ें और अपने काम पर फोकस करें। आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में या घर पर कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा। आपको लाभ होगा और योजनाएं पूर्ण होंगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 11 जुलाई 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 10 July 2024 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 10 07 2024 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like