आज का राशिफल 10 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 10 February 2022 : धन और करियर के मामले में इन राशियों की किस्‍मत चमकने वाली है

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज इन जातकों  को पूर्व के संबंधों का लाभ मिलेगा। इनकी दिन की शुरूआत अच्छी नहीं रहेगी। अपने विचारों में बदलाव लाने का प्रयास इस राशि के जातक कर सकते हैं, जानिए आज गुरुवार 10 फरवरी का राशिफल..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपको कुछ बेवजह के खर्चो के कारण परेशानी होगी और आपकी आर्थिक स्थिति डगमगाएंगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन आज आपको सभी खर्चों को ध्यान से करना होगा, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
उपाय- काले कुत्ते रोटी खिलाएं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

भाई बहनों के साथ आज आपके अच्छे संबंध बनेंगे और आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जो लोग विदेशों से कार्य करते हैं, उनको आज कोई लंबा आर्डर मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे।
उपाय- आंकड़े के फूल शिवजी को चढ़ाएं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको आज अपने किसी मित्र के द्वारा कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। संतान को आज आप कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे, जिन्हें वह पूरा अवश्य करेंगे। आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपका अपने पिताजी के साथ संबंधों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने मन के सभी समस्याओं को साझा करेंगे और वह आपकी बातें समझेंगे और उनका समाधान भी खोजने मे कामयाब रहेंगे। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे। 
उपाय- तुलसी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपको तले हुए भोजन को खाने से बचना बेहतर रहेगा। यदि आप अपनी संतान के करियर में आ रही समस्या के लिए अपने किसी दोस्त से सलाह मशवरा करेंगे, तो वह आपको गलत सलाह भी दे सकते हैं, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आप अपने पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे।
उपाय- भैरव महाराज को दहीबड़े का भोग लगाएं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, लेकिन आज आपके किसी परिजन से आपको कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन दुखी रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं।
उपाय- गोशाला में इच्छा अनुसार पैसा दान करें। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

विद्यार्थियों ने यदि अभी तक किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो वह आज कर सकते हैं, उसके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, जो लोग किसी नए वाहन, भूमि आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनकी यह इच्छा पूरी होगी। आज का दिन नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है, जो उनके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने किसी से सहयोगी से अपनी शिक्षा में आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, जो लोग आज किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं, तो उनकी यह योजना भी आज सफल होगी। परिवार के वरिष्ठों का साथ मिलेगा।
उपाय- श्रीगणेश भगवान को जनेऊ चढ़ाएं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज आप अपने भाई बहनों से यदि किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना है, क्योंकि आपका कोई अपना भरोसा तोड़ सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव होगा। आज के दिन आपको अपने साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
उपाय- पानी में थोड़ा सरसों का तेल डालकर स्नान करें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

विद्यार्थियों को भी आज आपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको जो चिंताएं थी, वह समाप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनका भरोसा तोड़ सकता है। यदि आपको कोई मानसिक तनाव है, तो आप उसे योग व ध्यान से भी दूर कर सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र से कुछ धन उधार ले सकते हैं। अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे।
उपाय- भगवान विष्णु के केले का भोग लगाएं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल : शक्तिपीठ में युवक ने खींचे नहा रही महिलाओं के फोटो, मामला दर्ज

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश में एक युवक द्वारा प्रसिद्ध शक्तिपीठ की सराय के बाथरुम में नहा रही महिलाओं की अश्लील फोटो खींचने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर का है।  बताया जा रहा है कि आरोपित युवक भी बाहरी राज्य का है […]

You May Like