आज का राशिफल 10 अगस्त 2023, Aaj Ka Rashifal 10 August 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, गुरुवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें राशिफल

Avatar photo Spaka News
Spaka News

धन और करियर संबंधी मामलों में दिन किन-किन राशियों के लिए होगा, आइए देखते हैं आर्थिक राशिफल। मेष और मिथुन राशि के लोगों को फिजूल खर्च से बचने की सलाह है तो वहीं कर्क और कन्‍या राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। आइए देखते धन संबंधी मामलों में सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। आज किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर को और बेहतर बनाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपनी योजनाओं में बदलाव करेंगे। आपको कुछ नयी चीजें सीखने को मिलेगी। करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। साथ ही आप अपने किसी खास दोस्त को भी ले जायेंगे। आपको ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लोग आज आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। आपको बिजनेस से सम्बंधित मीटिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ेगा। आपका आपका खर्च बढ़ सकता है, आप अपने बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने का प्लान बनायेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब होंगे। कारोबारियों को अचानक धन लाभ होगा। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रुके हुए कामों में आपको भाई की सहायता मिलेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिलेगा। आज आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आज आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन बाद में सब ठीक हो जायेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स नजर आयेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज आप परिवार के साथ बातचीत करके अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आज कारोबारियों को बड़ा फायदा होने के योग बने हुये है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेंगी। पारिवारिक कार्यों की वजह से आज आपको भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको तरक्की के नये मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किसी से भी फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सीनियर्स की मदद से आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगायेंगे। आज सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक संस्थान से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप नया प्लान बनायेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव करेंगे, भविष्य में इसका लाभ भी मिलेगा। आज आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे |

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापारिक धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 10 अगस्त 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 09 August 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 09 08 2023 Post Views: 1,584 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like