आज का राशिफल 1 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 1 September 2022 :इन राशि वालों के लिए आनंद से भरपूर होगी सितंबर महीने की शुरूआत, पढ़ें पूरा राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News


ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 1 सितंबर 2022 को दिन गुरुवार और तिथि भाद्रपद मास शुल्क पक्ष की पंचमी है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। कुछ लोग इस दिन गुरुवार को व्रत भी करते हैं और केले के वृक्ष का पूजन करते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलेगा और अच्छी नौकरी मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी समस्या से परेशान थे तो आज आपको उससे भी निजात मिल जाएगी। इस दिन पिता से बहस करने से बचें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आज आप छोटे बच्चों के साथ समय बिताएंगे। अगर परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो सभी मिलकर उसका समाधान निकाल सकेंगे। आपको कुछ नए निवेश के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर लंबे समय से पैसों से जुड़ी कोई समस्या चल रही थी तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपका कोई मित्र कार्यक्षेत्र में आपकी चुगली कर सकता है, जिसके बाद आपको खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। आप अनावश्यक खर्च करने से बचेंगे, लेकिन फिर भी कुछ खर्चे होंगे, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा होने से आप परेशान हो सकते हैं। आप शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। आज गुस्सा करने से बचें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। नौकरी करने वाले जातक कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इस दिन नौकरीपेशा लोग भी किसी नए काम के लिए इधर-उधर जा सकते हैं। आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। काम की अधिकता के कारण आपको शारीरिक थकान या कमजोरी का अनुभव हो सकता है। आज आपको कोई नया काम सीखने को मिलेगा, जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी लेकिन फिर भी आप अपना काम पूरा करेंगे। यदि आपके नौकरी से संबंधित क्षेत्रों में कुछ समस्याएं आपको घेर लेती हैं, तो आप उनका काफी हद तक समाधान ढूंढ पाएंगे। आज वरिष्ठ सदस्यों से विवाद करने से बचें, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज के दिन यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो वह चिंता समाप्त हो जाएगी क्योंकि व्यापार करने वाले लोग अपनी पुरानी योजनाओं को शुरू करके अच्छा पैसा कमा पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके साथ यात्रा की योजना बना सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप फाइनेंशियल प्लानिंग में निवेश करें। परीक्षा में मनचाहा परिणाम मिलने पर छात्रों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि लेकर आएगा। अगर आप किसी काम को लेकर चिंतित थे तो आज वह खत्म हो जाएगा और आप परिवार वालों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे, जिससे परिवार में चल रहे विवाद भी खत्म होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है, जिसे देखकर उनके शत्रु परेशान हो सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में कमी लाएगा। आपका कोई काम पूरा न होने से आपका आत्मविश्वास डगमगाएगा और आप परेशान होंगे, लेकिन नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों के सामने कुछ उलझन हो सकती है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो उसके लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से बात कर सकते हैं। जीवनसाथी हर काम में आपका हर संभव तरीके से साथ देगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए तरक्की का दिन होगा। व्यापार करने वाले लोगों को काम का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है, वह तुरंत पकड़ कर काम करने में सफल रहेंगे। छात्रों को अपनी सोच बदलनी होगी और अपने काम पर ध्यान देना होगा। नए बिजनेस की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज धन लाभ के अवसर हैं, इसलिए आपको अपना रुका हुआ धन भी मिल सकता है, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कम चिंतित रहेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक जिम्मेदारी के कारण काम अधिक रहेगा और आपका तनाव बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी आपको ऐसी स्थिति में किसी पर गुस्सा करने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप कुछ योजनाओं में पैसा भी लगा सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में बेहतर लाभ मिलेगा। आपकी वाणी की कोमलता आपको किसी भी स्थिति से निकालने में सफल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आप नया वाहन खरीद सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप आलस्य से भरे रहेंगे, जिससे कोई आपको पसंद नहीं करेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप पैसों से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना कर रहे थे, तो आप उनका काफी हद तक समाधान ढूंढ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन फिर भी आप अपना काम समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 1 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

एसआईयू की टीम ने बिलासपुर में सोलन के 19 वर्षीय युवक से पकड़ी चरस........

Spaka Newsपुलिस थाना स्वारघाट के तहत गश्त के दौरान एसआईयू की टीम ने बनेर में मौजूद एक ढाबे पर बैठे एक युवक से चरस बरामद की है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसयूआई टीम गश्त करते हुए स्वारघाट की ओर जा रही थी तो पुलिस की टीम बनेर के पास […]

You May Like