आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2021 Aaj Ka Rashifal 7 October 2021 : श्री लक्ष्मीनारायण जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्री लक्ष्मीनारायण जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। गुरुवार 7 अक्टूबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। लंबित मामले आगे बढ़ेंगे।  धन लाभ के आसार हैं। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य या मित्र के साथ मतभेद हो सकता है। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है।  नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को कारोबार में लाभ होगा। यात्रा करने से बचें। आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से आप उत्साहित रहेंगे।  आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कर्ज की रकम चुका सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज किसी वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आप बचत कर पाएंगे। किसी से मतभेद भी हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात के दौरान सोच-समझकर ही बोलें। परिवार के किसी सदस्य को कामयाबी मिलेगी। रूकी हुई रकम वापस मिलने से आपकी समस्या दूर होगी। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ चर्चा होगी। ऑफिस में विवाद से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्यों को करते समय सावधान रहें। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

दाम्पत्य जीवन में कुछ दिक्कत होगी।  व्यवसाय  के क्षेत्र  में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में खर्च करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।  खुशखबरी मिलेगी। जिससे आप बेहद खुश रहेंगे।  बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। परिजनों से विचार करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय करें।  सेहत सामान्य रहेगा। बेवजह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। लंबित मामलों में कुछ तेजी आने की संभावना है। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। युवाओं के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत की स्थिति कमजोर रह सकती है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।  आपके लिए कुछ बड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नए खर्च सामने आने से बजट प्रभावित हो सकता है। आज गाड़ी सतर्कता से चलाएं। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें। मित्रों के साथ अपना समय बिताएंगे। लव कपल कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। ससुराल पक्ष से जरूरी सूचना मिल सकती है। उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

कुछ नई परियोजनाओं पर विचार कर सकते है, लेकिन काम शुरू न करें। बचत में निवेश संबधी काम होंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। आज दफ्तर में बड़े अफसर से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक कामों को करने में मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत का  ख्याल रखें। दंपत्ति खुश रहेंगे। किसी बड़ी समस्या के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। बातचीत कर समय सावधान रहें। निजी चर्चा न करें। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।  परिवार के बुुजुर्गों का ख्याल रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपकी सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। ज्यादातर कार्य के पूरा हो जाने से आप प्रसन्न रहेंगे।  आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिजनों से संबंध बेहतर बनेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्य में आप समय नष्ट कर सकते हैं । विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। धन संबंधी लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। आज दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। आपको जरूरी कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। अपनों का साथ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चलेगी। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कारोबार में उन्नति होगी। ऑफिस में आपकाे खुशखबरी मिलेगी। किसी कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं। परिवार का साथ बना रहेगा। आज आपकी धन संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती है। जरूरी सूचना मिलेगी। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। अपरिचित लोगों के सामने निजी चर्चा न करें। कैरियर से जुड़े कार्य सफल होंगे।  किसी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी काम को न टालेें। मित्रों से मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। किसी जरूरी फैसले लेने को लेकर जल्दबाजी न करें। आज आपको पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। बैंक संबंधी कार्य पूरा कर पाएंगे। शुभ सूचना मिलेगी। बेकार के काम समय नष्ट न करें। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। सेहत ठीक रहेगी। ऑफिस में सावधान रहे। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। युवाओं की समस्या दूर होगी। प्रेम संबंध विकसित होंगे। आज धन लाभ के अवसर रहे हैं। आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। समाज से जुड़े कामों की जिम्मेदारी मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दान देंगे। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य न करें। व्यवसाय में  अचानक लाभ होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं।  आय में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। युवा वर्ग खुश रहेगा। जोखिम न लें। पारिवारिक के किसी सदस्य से मतभेद की आशंका है। बेवजह के खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। किसी से अप्रिय शब्द न कहें। बुजुर्गों की सेवा करें। तनाव हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे।। युवा वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज यात्रा को टालें। आपका दिन अच्छा रहेगा। कामयाबी मिलेगी। मकान खरीदने को लेकर प्लान बना सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। अनजान लोगों पर जल्दी से भरोसा न करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

निजी जीवन से जुड़ी बात किसी से न कहें। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको धन लाभ होगा।  आज व्यस्तता रहेगी। ज्यादा जोखिम से जुड़े कार्य न करें। आज का दिन ठीक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको  पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। किसी की बातों से आपको ठेस लग सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जाएंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा को खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। किसी से विवाद न करें। छात्र खुश रहेंगे। अज्ञात भय से प्रभावित रहेंगे। रिश्तेदारों से मधुरता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। कारोबार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मिलने के बाद जीवन में नयापन महसूस करेंगे। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के साथ वृद्धों की सेवा करें। आज का दिन सुखद रहेगा। कारोबारी यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दफ्तर के काम पूरे कर पाएंगे। प्रसन्न रहेंगे। दान-पुण्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।  शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे। किसी कार्य को न टालेें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको कामयाबी मिलेगी। आफिस में आपके के सहयोग किसी की समस्या हल होगी।  शासकीय कार्य पूरे होंगे। कामकाज अच्छा चलेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

तनाव दूर होगा। नए काम को लेकर धैर्य रखना होगा। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। कर्ज देने से बचें। आज आपको धन लाभ होगा। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ खुशनुमा पल गुजार पाएंगे। यात्रा कर सकते हैं। मित्रों से सुखद सूचना मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। आज यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।  आमदनी में कमी रहेगी। सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना सकता है।  आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सेहत खराब हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से मतभेद की आशंका है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्रों में शक्तिपीठ मंदिर प्रातः चार बजे से रात्रि दस बजे तक खुले रहेंगे

Spaka News श्रद्वालुओं को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करनी होगी सुनिश्चित: डीसी ज्वालामुखी : शरद नवरात्रों के दौरान शक्तिपीठ मंदिर प्रातः चार बजे से रात्रि दस बजे तक दर्शनों के लिए खुले रहेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि मंदिरों में श्रद्वालुओं को कोविड प्रोटोकॉल […]

You May Like