आज का राशिफल 14 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 14 April 2022: दिखावा करने से बचें ये जातक,जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का राशिफल..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। किन चुनौतियों / परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी तरह का कोई अवसर आपको मिल सकता है। आप दैनिक राशिफल को पढ़ दोनों ही परिस्तिथियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकते है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलती रहेंगी। जिससे आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपको मामले को संभालना होगा और इसे बढ़ाना नहीं है। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। आप गरीबों की सेवा के लिए मंदिरों में दान करेंगे। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम और धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके सुख साधनों में वृद्धि करने का रहेगा। आपको कोई अच्छी संपत्ति मिल सकती है। अगर आपके साथ कोई बंटवारा होने वाला था तो आज हो सकता है। आज आपके मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जो लोग राजनीति की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्हें अभी कुछ और परेशानी का सामना करना पड़ेगा, तभी वे किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे। जो छात्र विदेश से शिक्षा लेना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी चुका पाएंगे। इससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप किसी खास काम को पूरा करने के लिए भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। जिससे आप अपने परिवार पर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन उसे पूरा कर पाएंगे। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जिससे आपके ख़र्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार के सदस्य भी उनके आतिथ्य में लगे नजर आएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ अनुरोध कर सकते हैं। जिसे आप अवश्य पूरा करेंगे। आपको अपने भाइयों और बच्चों के विवाह में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा, क्योंकि आपको सिरदर्द, बुखार, थकान आदि हो सकती है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। जिससे आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उन पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आप अपने संचित धन को भी समाप्त कर देंगे। जिससे आपको बाद में परेशानी होगी। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप जो भी काम करेंगे। उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों के लिए माफी भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की शादी को लेकर आज अगर कोई फैसला लिया जाता है तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरूर लें, नहीं तो बाद में बुरा सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आप अपने व्यवसाय के कुछ रुके हुए प्लान भी लॉन्च करेंगे। जिनका लाभ आप जरूर उठाएंगे। अविवाहित लोगों को अब भी कोई राहत नहीं मिलेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और आपके सुझावों का स्वागत रहेगा। किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो रहा है तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। अगर आप किसी के साथ अपने विचार साझा करते हैं, तो वे बाद में उनका मजाक उड़ा सकते हैं। आपको अपनी मां के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी कुछ पैसे बचा पाएंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि का रहेगा। आप अपने लिए कुछ चीजें खरीदने पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। जिसे देखकर आपके दुश्मन आपसे ईर्ष्या करेंगे। ससुराल पक्ष की ओर से अगर किसी को पैसा उधार दिया गया है तो वह बाद में आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। छात्रों को अपने शिक्षकों और सहयोग से किसी भी परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता मिलेगी। जिससे परिवार का नाम और रोशन होगा। पिता यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो उनके कष्ट बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। यदि आपको अपने धीमे चल रहे व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी है तो अवश्य लें। यह आपके लिए लाभदायक होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने जा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वाले लोग अपने प्रिय की बातों से प्रसन्न रहेंगे और वही करेंगे जो वे कहते हैं। जिससे आप कोई गलत काम भी कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से समय पर मदद न मिलने से आपका मन अशांत रहेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का रहेगा, क्योंकि अचानक आपको कोई बड़ी रकम मिल सकती है। जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जहाँ आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से भी होगी। आपको अपनी मां से किए गए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अपने व्यवसाय के रुके हुए कामों पर ध्यान देना होगा और उन्हें प्राथमिकता देनी होगी तभी आप अपने व्यवसाय के अनुसार कमाई कर पाएंगे। सरकारी नौकरी में लगी महिलाओं से बात करते समय वाणी की मिठास बनाए रखनी होगी। ससुराल पक्ष की ओर से आपको धन लाभ होने के योग नजर आ रहे हैं। आज आपको खाली बैठे लोगों के साथ समय बिताने से बचना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा। यदि आप व्यापार में कुछ पैसा लगाते हैं, तो यह आपके लिए लाभदायक होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी कीर्ति और भाग्य में वृद्धि करने का रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपकी प्रगति को देखकर आपसे नफरत करेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आप किसी काम को भाग्य पर छोड़ देते हैं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। संतान को नई नौकरी मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर आप किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति का दिन होगा। यदि आपकी लंबे समय से कोई संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा थी तो वह आज पूरी होगी। आप घरेलू स्तर पर भी कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। जिसमें परिवार के सदस्य आते-जाते रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ रात का समय बिताएंगे। जिससे आपके बीच की दूरियां कम होंगी। अगर आपको व्यापार संबंधी किसी यात्रा पर जाना है तो जरूर जाएं, क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी की बात सुनकर तुरंत प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 14 अप्रैल 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल: किराए पर कमरा लेने के बहाने घर में घुसा शातिर, सॉरी बोल कर हुआ फरार

Spaka Newsहमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से दिन दहाड़े चोरी किए जाने का एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला रिपोर्ट किया गया है। जिले से सटे कृष्णानगर इलाके में पेश आई इस वारदात में एक शातिर युवक किराए पर कमरा लेने के बहाने डॉक्टर के घर में दाखिल हुआ […]

You May Like