शिमला : देहा-बलसन में कार हादसे का शिकार, दादा पौती की मौत, दो घायल.

Spaka News

शिमला:- ठियोग के साथ लगते देहा-बलसन क्षेत्र के टालीकुफर में सड़क हादसा पेश आया है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह से घायल हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के लोग दोपहर के समय गाड़ी में ठियोग से अपने गांव टाली की ओर जा रहे थे कि गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.


हादसे में एक तीन साल की बच्ची और उसके दादा ओम प्रकाश(58) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गाड़ी में सवार अजय(32) व ऋतु(30) बुरी तरह से घायल हुए हैं. दोनों घायलों को ईलाज के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है.


Spaka News