हिमाचल: जिस बस में चोरी करने आए उसी में सो गए युवक,जानिए क्या हुआ आगे…………….

Spaka News

हिमाचल प्रदेश की एक बस में चोरी करने के इरादे से आए दो युवक बस में ही सो गए, जिन्हें बस के चालक व परिचालक द्वारा पुलिस के हवाले किया गया है। मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले के तहत पड़ते पुलिस थाना अवाहदेवी का है। 
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके की एक निजी बस के चालक व परिचालक ने जब सुबह के समय बस को खोला तो उन्हें अंदर सोए हुए दो युवक बरामद हुए। उनका कहना है कि बस पूरी तरह से बंद थी तो फिर युवक कैसे बस के अंदर घुसे होगें। 
इतना ही नहीं किसी को भी ये पता नहीं है कि दोनों युवक बस में कब घुसे, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि दोनों बस में ही सो गए। हालांकि, बस से किसी भी तरह का सामान चोरी नहीं हुआ है। 
हीं, इस संबंध में निजी बस के ऑपरेटरों की मानें तो इससे पहले भी कई बार उनकी बसों से तेल निकाला गया है यहां तक की बस में रखी नकदी भी चुराई गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ये युवक चोरी के इरादे से ही बस में घुसे थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अवाहदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। उन्होंने बताया कि जो युवक बस में सोए हुए थे उन्होंने बस से कुछ नहीं चुराया है तथा उनका समझौता भी हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस फिर भी मामले की जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *