कुदरत जब देती है तो छप्पर फाड़ कर देती है, महिला ने 108 एंबुलेंस में तीन स्थानों पर जन्मे 3 शिशु …

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां सलूणी तहसील के भांदल निवासी महिला ने तीन बच्चों को अस्पताल जाने के दौरान 108 एम्बुलेंस में ही जन्म दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सलूणी तहसील के भांदल निवासी राजकुमार की पत्नी सोनिया (23 वर्ष) सिविल अस्पताल तीसा प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद भर्ती कराई गई थी।

तड़के 3 बजे सोनिया को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। 108 एम्बुलेंस से चंबा ले जाने के दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने गाड़ी में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। एम्बुलेंस कर्मी प्रसव प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षित होते हैं। 

चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान महिला ने कियाणी में पहले बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद दूसरे बेटे की किलकारी बालू के समीप गूंजी। वहीं चंबा मेडिकल कॉलेज के गेट पर पहुंचते ही महिला तीसरे संतान को जन्म दिया जो बेटी थी।

अब तक की अपडेट के अनुसार महिला और तीनों नवजात मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं और खतरे से बाहर हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि तीन बच्चों को जन्म देना यानी ट्रिपलेटस डिलीवरी दुर्लभ है।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि 108 एंबूलेंस में हुई तीन बार डिलीवरी के दौरान ईएमटी सुनील व पायलट सुरेश मौजूद थे। एक बेटे का वजन एक किलो के आसपास है, जबकि दूसरे का 1300 ग्राम है। बेटी का वजन 985 ग्राम है। नवजात शिशुओं को स्पेशल केयर यूनिट में रखा गया है।

वहीं, इस घटना की चर्चा पूरे मेडिकल कॉलेज के अलावा अब शहर में भी होने लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस के इतिहास में ये मामला अपनी तरह का पहला ही होगा।


Spaka News
Next Post

दिहाड़ी व मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

Spaka Newsदिहाड़ी व मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों पर मुख्यमंत्री का आभार जतायामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में भेंट की।प्रतिनिधिमण्डल ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में […]

You May Like