हिमाचल में फिर वायरल हुआ युवक-युवतियों की दबंगई का वीडियो, कुछ के हाथ में डंडे तक दिखे

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के मुख्‍यालय में युवक और युवतियों की दबंगई का एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात पुराने उपायुक्त कार्यालय के पार माल रोड पर कुछ युवक और युवतियां आपस में उलझते देखे गए। कुछ के हाथ में डंडे तक दिखे। बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर यह विवाद हुआ। इसमें एक युवती सरेआम एक युवक की पिटाई करते दिखी।

इससे पहले भी युवती द्वारा युवक की पिटाई का एक मामला कुछ दिन पहले भी सामने आ चुका है। उधर, इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है। जहां यह घटना हुआ उसके पास ही महिला पुलिस थाना भी मौजूद है।


Spaka News