विवादों में घिरी HPPSC के अध्यक्ष पद पर सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह टला, जानें वजह……

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की नवनियुक्त अध्यक्षा की नियुक्ति पर विवाद पैदा हो गया है। विवाद के चलते सरकार ने नवनियुक्त अध्यक्षा के शपथ समारोह को टाल दिया है। बुधवार शाम अधिसूचना जारी होने के कुछ घंटे बाद ही नियुक्ति को लेकर विवाद हो गया।

बता दें कि बीती शाम सरकार ने चेयरमैन समेत तीन सदस्यों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की थी। वीरवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह भी तय हो गया था। लेकिन विवाद पनपने के बाद इसे फिलहाल टाल दिया गया है।

हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने डाॅ. रचना गुप्ता को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की अध्यक्षा बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले  पब्लिक सर्विस कमीशन में 1000 से अधिक भर्तियां होनी हैं, जिन्हें प्रभावित करने के लिए सरकार अपने नुमाइंदे को अध्यक्ष पद पर बिठाना चाहती है। उन्होंने पहले भी भर्तियों में हुई धांधलियों का जिक्र किया।

कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए सवाल
वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा कि हिमाचल में भाजपा आगामी चुनावों में अपनी हार को देखते हुए जाते-जाते अपने चहेतों में रेवड़ियां बांटने लगी हैं। विवादों में घिरने के बाद शपथ ग्र्रहण को टालने के बहाने खोजे जा रहे हैं। अल्का ने कहा कि रचना गुप्ता की नियुक्ति को लेकर भाजपा के भीतर भी मुख्यमंत्री के खिलाफ सवाल उठने लगे हैं, मामला पीएम तक पहुंचा है। 


Spaka News
Next Post

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने बदली हिमाचल की तकदीरः मुख्यमंत्री

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 50 प्रतिशत सड़कें महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित की गई हैं और इसका पूर्ण श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है जिनका हिमाचल प्रदेश के प्रति सदैव स्नेहपूर्ण भाव रहा। वर्तमान में प्रदेश […]

You May Like