हिमाचल : लड़की ने टीचर से की शिकायत, लड़के की मां ने वायरल कर दी वीडियो………………….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़की की मां ने अपनी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने वाली महिला व उसके बेटे के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले के तहत पड़ते पुलिस थाना भराड़ी का है।
इस मामले के संबंध में किशोरा की मां ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी बेटी ग्यारवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल में मेरी बेटी ने हिन्दी प्रवक्ता को एक लड़के के पास फोन होने की बात कही। इस पर अध्यापक ने कार्रवाई करते हुए उक्त लड़के के पास से फोन ले लिया।
इसके उपरांत लड़के ने घर जाकर अपनी मां को यह सारी बात बताई। इस पर उसकी मां ने उनकी बेटी की अश्लील वीडियो व्हाटसएप पर बने हिन्दी विषय के ग्रुप में अपलोड कर दी। यह वीडियो गांव के एक लड़के ने वीडियो कॉल कर बनाई थी।
हालांकि, बाद में आरोपित महिला ने उस वीडियो को ग्रुप से डीलिट कर दिया था, लेकिन महिला का आरोप है कि यूं बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की वजह से उनकी बेटी व पूरे परिवार की छवि खराब हुई है। महिला ने पुलिस से लड़के व उसकी मां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 
किशोरी की मां द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी अनिल ठाकुर ने की है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने पैरा-खेल राज्य चैपिंयनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशााला में आयोजित छठी हिमाचल प्रदेश पैरा-खेल राज्य चैपिंयनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विशेष रूप से सक्षम सात खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में 14 मेडल प्राप्त किए हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के अन्य विजेताओं और प्रतिभागियों […]

You May Like