मुख्यमंत्री ने सतगुर दास के निधन पर शोक व्यक्त किया..

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के पिता सतगुर दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका कल रात शिमला में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News