हिमाचल :पुलिस को चकमा देकर भागा दुष्कर्म का आरोपी , जनता के सहयोग से पुलिस ने दबोचा….

Spaka News

आज गगल चौक पर जब पुलिस दुराचार आरोपित को धर्मशाला की अदालत से वापिस नूरपुर ले जा रही थी के गगल चौक पर आरोपी पुलिस को चकमा देकर 200 मीटर कांगड़ा की ओर तक भाग गया। कुछ ही दूरी पर उसे पुलिस ने जनता के सहयोग से पकड़ लिया गया। इस अवसर पर कई बुद्धिजीवियों ने कहा कि ऐसे आरोपितों को लाते ले जाते समय हथकड़ी लगाकर ही ले जाना चाहिए क्योंकि यह भाग कर किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

दुराचार मामले से जुड़े इस प्रवासी आरोपित को नूरपुर पुलिस के दो जवान धर्मशाला की अदालत में पेश करने के बाद वापिस ले कर आ रहे थे। उल्लेखनीय है कि आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।


Spaka News