ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांग्रेस पार्टी में निरंतर बढ़ रहा ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कद
सशक्त नेतृत्व कौशल और निर्णय लेने की क्षमता के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहचान सम्पूर्ण राष्ट्र में एक दूरदर्शी नेता के रूप में भी स्थापित हुई है। उनके व्यक्तित्व और संगठन कौशल को प्रशासनिक तथा राजनीतिक दायरों में भी सराहा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश के किसी भी कांग्रेस नेता के लिए इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करना गौरवपूर्ण है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में आज यह पहली बार हुआ कि हिमाचल प्रदेश के किसी कांग्रेस नेता ने इसमें प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कद कांग्रेस पार्टी में निरंतर बढ़ा है। कांग्रेस आलाकमान ने उन पर हमेशा ही विश्वास जताया है। बात चाहे प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व की हो या सरकार के गठन की। आलाकमान ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व क्षमता को हमेशा ही सराहा है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के कारण कांग्रेस आलाकमान की नज़र में हिमाचल कांग्रेस की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ा है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 26 फरवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 26 February 2023 :इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्यदेव, राजयोग बनेगा...........

Spaka News राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. राशिफल रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. सफेद गाय को चारा खिलाने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, […]

You May Like