हिमाचल में बंदूक के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, गोली चलने से दिल्ली का पर्यटक घायल

Avatar photo Spaka News
Spaka News

सिरमौर के ढाबे में बंदूक के साथ फोटो खिंचवाते समय गोली चलने से दिल्ली का एक युवक घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के चार पर्यटक श्रीरेणुकाजी घूमने आए थे वापसी पर भोजन तथा फास्ट फूड के लिए ढाबे पर रुके। बंदूक को वहा से उठा कर सेल्फी और फोटो खींचने लगा। अचानक बंदूक से गोली चलने से मनीष घायल हो गया।

सिरमौर के श्रीरेणुकाजी के समीप ऑन खादरी में एक ढाबे में बंदूक के साथ फोटो खिंचवाते समय गोली चलने से दिल्ली का एक युवक घायल हो गया। नाहन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्लाइड फॉर कार में दिल्ली के चार पर्यटक श्रीरेणुकाजी घूमने आए थे, जोकि शाम को श्रीरेणुकाजी से घूम कर वापस दिल्ली की ओर जा रहे थे। ऑन खादरी पहुंच कर वह भोजन तथा फास्ट फूड के लिए संदीप के ढाबे पर रुके।

दिल्ली से आए चार दोस्तों में दीपक और सतपाल ढाबे के बाहर कुर्सियों पर बैठ गए। जबकि मनीष और सुशील गैलरी से बाहर जलाल नदी का व्यू देखने के लिए गैलरी में खड़े हुए। गैलरी से बाहर का व्यू देखते हुए सुशील की नजर गैलरी के पीछे बने संदीप कुमार के रिहाशी कमरे पर पड़ी। जहां पर संदीप कुमार के पिता बलवंत सिंह की टोपीदार बंदूक दीवार पर लटकी हुई थी। टोपीदार बंदूक में छरे भरे हुए थे।

सुशील ने बिना परमिशन के बंदूक को वहा से उठा कर सेल्फी और फोटो खींचने लगा। जब सुशील कुमार टोपीदार बंदूक के साथ फोटो और सेल्फी खींच रहा था, तो अचानक से बंदूक चली, जो कि मनीष को लग गई। अचानक बंदूक से गोली चलने से मनीष घायल हो गया।मनीष को घायल हालत में उसके साथी दीपक, सतपाल और सुशील ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी मिला है कि युवक के परिजन पीजीआई चंडीगढ़ से फोर्टज चंडीगढ़ ले गए हैं, जहां पर ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। जबकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दिल्ली के रहने वाले हैं पर्यटक दिल्ली के पर्यटकों की पहचान मनीष कुमार पुत्र रामकुमार विलेज खेड़ा खुर्द हाउस नंबर 284 वार्ड नंबर 4 नॉर्थ वेस्ट नरेला दिल्ली, सुशील कुमार पुत्र दिलबाग सिंह हाउस नंबर 183 खेड़ा खुर्द नॉर्थ वेस्ट नरेला दिल्ली, सतपाल पुत्र मांगेराम विलेज खेड़ा खुर्द हाउस नंबर 284 वार्ड नंबर 4 नॉर्थ वेस्ट नरेला दिल्ली और दीपक पुत्र स्वामी राम सेक्टर 3 रोहिणी दिल्ली के रूप में हुई है।

उधर, नाहन पुलिस ने ढाबे पर भरी हुई बंदूक रखने के आरोप में बंदूक के लाइसेंस धारक बलवंत सिंह, संदीप कुमार तथा बिना परमिशन के बंदूक को कमरे से उठाकर फोटो खींचने पर सुशील कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

राहत शिविरों में रह रहे आपदा प्रभावितों को किराए पर मकान सुविधा उपलब्ध करवाएगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए आज यहां मंडे मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने योजनाओं व विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त […]

You May Like

Open

Close