पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज को स्कूटी ने मारी टक्कर, IGMC में भर्ती

Spaka News

शिमला, 21 जनवरी : छोटा शिमला के नजदीक पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज को एक स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश भारद्वाज घायल हुए हैं। दुर्घटना में उनके सर, नाक और आंख  में चोटें आई है। वहीं पुलिस की मदद से उन्हें आईजीएमसी (IGMC) में उपचार के लिए ले लाया गया है। 

डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का सिटी स्कैन कराया गया, जिसकी रिपोर्ट ठीक आई है। चिकित्सकों ने उन्हें अभी ऑब्जर्वेशन में रखा है। फिलहाल पूर्व मंत्री की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।


Spaka News