आज का राशिफल 30 जुलाई 2023, Aaj Ka Rashifal 30 July 2023: मिथुन, तुला और धनु समेत सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य…….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

रविवार का दिन महत्वपूर्ण है. ग्रहों की चाल के मुताबिक कल के दिन मेष राशि वालों पर बड़ों का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहेगा. कन्या राशि वालों के लिए कल थोड़ा सा मेहनत करने वाला दिन रहेगा. मेष से मीन राशि तक के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल………………..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप अपनी मेहनत से अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल होंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। अपने आसपास के लोगों से सामंजस्य बना रहेगा। आपका संपर्क किसी बड़े अधिकारी से होगा,जो भविष्य में आपके कार्यों में मदद करेगा। कला से जुडें लोगों की समाज में प्रशंसा होगी। आज आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यावसाय में अच्छा मुनाफा होगा। सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते जायेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड खराब कर सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बना हुआ है। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। पिता बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम को पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन सहकर्मियों की मदद से पूरा करने में सफल होंगे। आपको ओवर कॉंफिडेंट होने से बचना चाहिए। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। आप परिवार के लोगों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठायेंगे। बच्चे अपने मनपसंद खिलौने के लिए आज जिद्द करेंगे। छात्रों का आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी काम से आपको बड़ा फायदा होगा। घरेलू कार्यों में भाई का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पर पिकनिक मनाने का प्लान बनायेंगे। आज जीवनसाथी से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा। उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है। आज समाज में अपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। आज किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। इस राशि के लवमेट के लिये आज का दिन यादगार रहेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के बिल्डर्स को आज नया कॉन्ट्रैक्ट साईन करने को मिलेगा। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। आज कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। साथ मिलकर काम करने से आपका काम बेहतरीन ढंग से पूरा होगा। आपकी किस्मत आपका साथ देगी थोड़ी-सी मेहनत से ही अच्छा मुनाफा होगा। इस राशि के इंजीनियर्स को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। आज जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आज आप सफल होंगे। जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। ऑफिस का कोई रुका हुआ काम पूरा कर लेंगे। इस राशि के लवमेंट्स अपने साथी को कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से धन लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। कोई महत्वपूर्ण टॉपिक आज किसी दोस्त की मदद से समझने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको सुख प्राप्त होगा। किसी खास काम के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगा। वाहन चलते वक्त सावधानी बरतें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आपका दिन खास रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढे़गा। आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आप लोगों को अपनी बातों से सहमत कर लेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मन बनायेंगे। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी सोच में नयापन आयेगा। बच्चे घर के कामों में आज माता की मदद करेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज के दिन करियर में नया बदलाव होगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। छात्र अपने पढ़ाई के टाईम-टेबल में बदलाव करेंगे। आज जो काम करने की सोचेंगे, उसे पूरा कर लेंगे। आप जीवनसाथी से कोई बात शेयर करेंगे। पारिवारिक महौल खुशनुमा बनेगा, सभी लोग साथ बैठकर किसी काम को पूरा करने की योजना बनायेंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलावा आयेगा। इस राशि के भाई-बहन मंदिर में भगवान के दर्शन करने जा सकते हैं। आज पैसों का लेन-देन सावधानी के साथ करें। सोच-समझकर और योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कुछ पैसे खर्च करेंगे। कोई जरूरी कागजात ना मिलने से आपका मुड खराब हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 30 जुलाई 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

दर्दनाक : सो रहे 4 भाई-बहनों पर गिरी दीवार, बेहोशी की हालत में मलबे से निकाला बच्चा...

Spaka Newsहिमाचल के जिला हमीरपुर भोरंज में मूसलाधार बारिश की वजह से कच्चे मकान की दीवार गिरने से 3 बच्चे मलबे में दब गए, जिन्हें कड़ी मशक्त के बाद निकाला गया। यह मामला टौणीदेवी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दरव्यार के हिम्मर गांव का है। बता दें कि शुक्रवार को सुबह […]

You May Like