आज का राशिफल 28 जुलाई 2024, Aaj Ka Rashifal 28 July 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा मेष, वृषभ और कर्क राशियों की किस्मत , इन की लाइफ में होंगे चमत्कारी बदलाव

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों के दिन लाभ से भरा होगा और आपके अच्‍छे काम से आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा और आपकी रुचि पूजापाठ के काम में बढ़ेगी। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आप सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। शाम के वक्‍त आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है। कोई भी ऐसा कार्य न करें कि आपको तनाव हो। बहस और विवाद से दूर रहें।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों के लिए दिन सम्‍मान और आर्थिक लाभ से भरा होगा। आपको सम्‍मान और यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें तो आपको आशीर्वाद मिलेगा। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। शाम का समय धार्मिक कार्य में बीतेगा। पुण्य कार्यों के करने से आपका भाग्‍य चमकेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में परेशानी से भरा होगा। आपके लिए दिन अनुकूल नहीं है। कोई निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा और हानि होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रात का समय परिवार के लोगों के साथ खुशी और आनंद में बीतेगा। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों को करियर में भाग्‍य का साथ मिलेगा। यदि आपकी प्रोन्नति रुकी हुई है तो आज उसके रास्‍ते खुलेंगे। इसके अतिरिक्त आज आप अपनी वाक्पटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नेत्र विकारों से परेशानी में कमी आएगी। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। रात्रि में अधिक तीखा भोजन न करें। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के लोगों के लिए दिन कारोबार में सफलता से भरा होगा। व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। आप यदि नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे और आपको आर्थिक लाभ व सम्‍मान प्राप्‍त होगा। आपको परिवार के मामले में लाभ होगा और सहयोग प्राप्‍त होगा। शाम से लेकर रात आपके आनंद में वृद्धि होगी और रुके कार्य संपन्‍न होंगे। आप सामाजिक कार्य और भोग विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपको अभिमान हो सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपके उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे और शानशौकत के लिए धन का अपव्यय कर सकते हैं। मन दूसरों की भलाई में लगा रहेगा और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। घर में बुजुर्गों की सेवा मन लगाकर दिल से करते रहें तो आपको इसका लाभ मिलेगा। रात में आपकी रुचि दूध, दही और मिष्ठान में बढ़ेगी, किन्तु दही का सेवन अभी न करें। दही से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों का दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। आपको किसी मामले में नुकसान होने की आशंका है। अकस्‍मात कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। जोखिम के कामों से दूर रहें। आपके सम्‍मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी कारण से आपकी मानहानि हो सकती है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वायु विकार से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। संतान की तरक्‍की को देखकर आप खुश होंगे। रुके कार्य की पूर्ति होगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों को लाभ के साथ सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक और ज्ञान में वृद्धि होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपकी संतान को अकस्‍मात कष्‍ट हो सकता है। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें और किसी की बात पर भरोसा न करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके उत्‍साह में वृद्धि होने से आपको लाभ होगा। कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आयेंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि आपकी उन्‍नति रुकी है तो आज हो सकती है। आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। शाम से लेकर रात तक आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। शाम को शुभव्यय और कीर्ति में वृद्धि होगी। शीघ्रगामी वाहनों से सतर्क रहें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज पैसों से जुड़े मामले में हानि की आशंका है। शेयर मार्केट में निवेश न करें वरना नुकसान हो सकता है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों को लाभ होगा। यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको धन लाभ होगा और कारोबार में योजनाएं सफल होंगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 28 जुलाई 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 27 July 2024 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 27 07 2024 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like